Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

होली की मस्ती में बच्चों का भी रखें ध्यान

होली रंगों का त्योहार है, खुशियों का त्योहार है और रंगों के इस त्योहार में उत्साह तो देखते ही बनता है। वहीं बच्चों में होली की धूम व होली का उत्साह तो बहुत ही होता है और उन्हें जल्दबाजी भी काफी होती है। लेकिन उनका ख्याल रखना घर के बड़ों की जिम्मेदारी होती है, क्योंकि बच्चे बहुत नाजुक व सेंसिटिव होते है। इसलिए होली की मस्ती में बच्चों का ध्यान रखना न भूलें। तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स-
 
बच्चों का विशेषतौर पर रखें ख्याल
 
होली के त्योहार की उत्सुकता बच्चों में बहुत होती है इसलिए उनका विशेषतौर पर ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि उनकी त्वचा बहुत नाजुक होती है और थोड़ी-सी लापरवाही जीवनभर की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए कुछ खास बातों का जरूर ध्यान दें।
 
होली खेलने के पहले बच्चों के शरीर पर अच्छी तरह से तेल की मसाज करें। पूरे शरीर पर तेल अच्छी तरह से लगाएं। आप नारियल और सरसों दोनों में से किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
 
बच्चों को यह बात जरूर समझाएं कि होली खेलते समय अगर आंखों में रंग चला गया हो तो आंखों को मलें नहीं। इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।
 
आंखों में रंग जाने पर इसे साफ पानी से साफ करें, क्योंकि आंखें शरीर का नाजुक हिस्सा हैं। इसका ख्याल रखना बेहद जरूरी है और खासकर बच्चों के लिए, क्योंकि वे इस बात को नहीं समझते इसलिए आप ये जरूरी बातें बच्चों को अवश्य बताएं।
 
बच्चों को सख्त हिदायत दें कि वे न ही किसी की आंखों में रंग लगाएं और न ही लगाने दें। 
 
नाखूनों के अंदर पेट्रोलियम जैली लगाएं जिससे कि बच्चों के नाखूनों के अंदर होली का रंग नहीं जाएगा।
 
बच्चों की त्वचा बहुत नाजुक और बहुत सेंसिटिव होती है, इसलिए उनका ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है और इसकी जिम्मेदारी होती है घर के बड़ों की। इसलिए होली की मस्ती में आप बच्चे न बन जाएं और जोश में होश न खोएं और बच्चों पर पूरी-पूरी निगरानी रखें।
 
बच्चे कैसे होली खेल रहे हैं, उनके साथ कौन है, उनकी आंख या नाक में रंग न जाए, इन सभी बातों का ध्यान रखें।
 
 
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख