sundarkand
✕

त्योहारी सीजन के खानपान से अगर बढ़ गया है कोलेस्ट्रॉल, तो जान लीजिए 5 नुकसान

Updated: शुक्रवार, 1 नवंबर 2019 (12:22 IST)
आप जानते ही होंगे कि शरीर में कोलेस्ट्रॉल (cholesterole) की मात्रा न तो अधिक होनी चाहिए न ही कम। इन दोनों ही स्थितियों में यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल केवल उतना ही होना चाहिए जितना की आवश्यक हो। लेकिन अक्सर त्योहारी सीजन में खानपान अधिक हो जाता है और शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। आइए, हम आपको बताएं कि शरीर में जरूरत से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल का होना सेहत को कौन से गंभीर नुकसान पहुंचा सकता हैं -
 
1 शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने पर यह आपकी धमनियों में जमा हो जाता है और ब्लॉकेज का निर्माण होता है, जिससे रक्तसंचार तो बाधित होता ही है, मष्तिष्क, आंखों, दिल, किडनी और शरीर के निचले हिस्से के अंगों की कार्यप्रणाली में भी समस्या होती है।
 
2 कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा देता है। कोलेस्ट्रॉल, हृदय की रक्त वाहिनियों में जमा हो जाता है, जिससे हृदय तक रक्त का संचार ठीक से नहीं हो पाता और दबाव बढ़ता है, जो अंतत: हार्ट अटैक का कारण बनता है।

ALSO READ: अगर सीढ़ि‍यां चढ़ते समय फूलती है सांस, तो हो सकती है ये बीमीरी
 
3 अधिक कोलेस्ट्रॉल के जमा होने आंखों की ओर होने वाला रक्तसंचार बंद हो सकता है जिसके कारण धीरे-धीरे आपकी आंखों की रोशनी पूरी तरह से खत्म हो सकती है।
 
4 इसी प्रकार कोलेस्ट्रॉल के अधिक जमाव के कारण मस्तिष्क तक रक्तसंचार ठीक से नहीं होने पर ब्रेन स्ट्रोक, तनाव व मानसिक समस्याओं की आशंका बढ़ जाती है।
 
5 रक्तसंचार का प्रभावित होना, शरीर के लगभग हर हिस्से को प्रभावित करता है। इससे किडनी की समस्याओं में भी इजाफा हो सकता है, क्योंकि इसका प्रभाव रेनल धमनियों पर भी पड़ता है।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख