Daily Horoscope
✕

उच्च रक्तचाप से परेशान हैं तो कैसा हो आपका आहार, जानिए खास बातें

Updated: शुक्रवार, 24 सितम्बर 2021 (10:16 IST)
हाइपरटेंशन को ही उच्च रक्तचाप व हाई बीपी की समस्या कहते है, जिसमें धमनियों में रक्त का दबाव बढ़ जाता है। यह शरीर के किसी अंग को कभी भी प्रभावित कर सकता है। ऐसे समय में अपने आहार पर बहुत ध्यान देने की आवश्यकता होती है।  यहां जानिए उच्च रक्तचाप रोगी का आहार कैसा हो- 13 बातें...
 
* उच्च रक्तचाप के रोगी को नमक का सेवन कम करना चाहिए।
 
* उच्च रक्तचाप के रोगी को ज्यादा मात्रा में भोजन नहीं करना चाहिए, साथ ही गरिष्ठ भोजन से भी परहेज करना चाहिए।
 
* दिन में कम से कम 10-12 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए।
 
* कम मात्रा में बाजरा, गेहूं का आटा, ज्वार, मूंग साबुत तथा अंकुरित दालों का सेवन करना चाहिए।
 
* पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
 
* भोजन में फलों और सब्जियों के सेवन ज्यादा करना चाहिए।
 
* लहसुन, प्याज, साबुत अन्न, सोयाबीन का सेवन करना चाहिए।
 
* सब्जियों में लौकी, नींबू, तोरई, पुदीना, परवल, सहजना, कद्दू, टिंडा, करेला आदि का सेवन करना चाहिए।
 
* भोजन में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा हो और सोडियम की मात्रा कम होनी चाहिए।
 
* अजवायन, मुनक्का व अदरक का सेवन रोगी को फायदा पहुंचाता है।
 
* फलों में मौसमी, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, संतरा, अमरूद, अन्नानस आदि सेवन कर सकते हैं।
 
* बादाम बिना मलाई का दूध, छाछ सोयाबीन का तेल, गाय का घी, गुड़, चीनी, शहद, मुरब्बा आदि का सेवन कर सकते हैं।
 
* डेयरी उत्पादों, चीनी, रिफाइन्ड खाद्य पदार्थों, तली-भुनी चीजों, कैफीन और जंक फूड से नाता नहीं रखना चाहिए।

ALSO READ: world hypertension day : क्यों मनाया जाता है विश्व हाइपरटेंशन दिवस, जानिए

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा आचार्य विद्यासागर का जन्‍मोत्‍सव, जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बातें...

कौन थे महर्षि वाल्मीकि? कब मनाई जाएगी उनकी जयंती? जानिए उनके बारे में रोचक बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

विश्वास टूटता कहां है और बनता कैसे है?

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

अगला लेख