Hanuman Chalisa

हाई ब्लडप्रेशर के मरीज हैं, तो ये 10 बातें आपके काम की हैं

यदि आप हाई ब्लडप्रेशर के मरीज हैं, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव है। हाई ब्लडप्रेशर होने पर किस तरह का खान-पान अपनाएं, और आपकी दिनचर्या कैसी हो, इस बारे में हम बता रहे हैं, कुछ खास टिप्स। इन्हें अपनाकर आप हाई ब्लडप्रेशर की समस्याओं को कम कर सकते हैं । 
 
1 हाई ब्लडप्रेशर या उच्च रक्तचाप की समस्या होने पर, अधिक मात्रा में भोजन न करें। इसके अलावा गरिष्ठ अर्थात तैलीय व मसालेदार भोजन से दूरी बनाएं । 
 
2 भोजन में फलों और सब्ज‍ियों का जितना हो सके ज्यादा प्रयोग करें इसके अलावा लहसुन, प्याज, साबुत अनाज व सोयाबीन का प्रयोग अधिक करें। 
 
नमक का सेवन जितना हो सके कम ही कर करें। ध्यान रखें कि भोजन में पोटेशि‍यम की मात्रा अधि‍क, और सोडि‍यम की मात्रा कम होनी चाहिए। 
 
4 डेयरी उत्पाद, चीनी, रिफाइंड खाद्य पदार्थ, तली-भुनी चीजें और जंक फूड से हमेशा बचकर रहें। इनका सेवन आपके लिए ठीक नहीं होगा ।
 
5 चाय और कॉफी का सेवन कम ही करें, क्योंकि इनमें उपस्थि‍त कैफीन आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इसके अलावा दिनभर में कम से कम 10 से 12 गि‍लास पानी जरूर पिएं। 
 
6 कम मात्रा में ही सही, लेकिन बाजरा, ज्वार, मूंग व अंकुरित दालों को सेवन जरूर करें। और भोजन में सोयाबीन के तेल का उपयोग करना आपके लिए बेहतर होगा। 
 
7 अपने भोजन में पालक, गोभी, बथुआ जैसी हरी व पत्तेदार सब्ज‍ियों को शामिल करें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक साबित होंगी । 
 
8 अन्य सब्जि‍यों में लौकी, तोरई, परवल, सहिजना, कद्दू, टिंडे आदि का प्रयोग अधि‍क करें और इनके साथ नींबू और पुदीना को भी अपने भोजन में अनिवार्य तौर पर शामिल करें।
 
9 बादाम, मुनक्का, अजवायन व अदरक का सेवन आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। इसके अलावा आप घी, गुड़, चीनी, शहद व मुरब्बा आदि का सेवन भी कर सकते हैं। 
 
10 फलों में मौसंबी, अंगूर, अनार, पपीता, सेब, संतरा, अमरूद, अनानास का प्रयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा छाछ, बगैर मलाई का दूध भी आपके लिए लाभदायक होगा।  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

क्रिस्टोफ़र नोलन की ‘द ओडिसी’ : होमर के महाकाव्य की उदास सिनेमाई पुनर्रचना

कविता: लाल किला तुझे सलाम

Essay on Friendship Day: फ्रेंडशिप डे: दोस्ती के अटूट बंधन का खूबसूरत पर्व, पढ़ें हिन्दी में रोचक निबंध

अगला लेख