dharma sangrah

क्यों चलती है हिचकी? जानिए रोकने के 5 टिप्स

Updated: शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019 (18:03 IST)
भारत में हिचकी से कई किवदंतीनुमा टोटके जुड़े हुए हैं जैसे आपको हिचकी आ रही है तो कोई याद कर रहा होगा। सोचो कौन याद कर रहा है। सही नाम सोच लेने पर हिचकी रुक जाएगी। इसी तरह किसी को हिचकी चल रही है तो शुभचिंतक साथ वाला एकदम से कोई शॉक करने वाली बात कह देगा, इस मान्यता की वजह से कि अचानक ऐसा कर देने से हिचकी रुक जाएगी। 
 
यह कितना सही है कितना गलत यह तो पता नहीं, पर हां पीड़ित का ध्यान बंटाने के लिए खोजे गए पारंपरिक उपाय के रूप में यह ठीक है। पर अच्छा हो कि हिचकी के पीछे का साइंस थोड़ा समझ लिया जाए और फिर उसके अनुकूल उपाय किए जाए। 
 
रोज हम सांस लेते हैं और फेफडों में हवा जाती और वहां से आती रहती है। इसके साथ ही वह पर्दा भी हिलता है जो छाती और पेट के बीच में है। मगर कभी-कभी इस प्रवाह की लय गड़बड़ा जाती है इससे डायफ्रॉम फड़कने लगता है और हिचकी चलती है।
 
1 इस फड़कन को काबू करके हवा का प्रवाह सहज करने के कई उपाय हैं। जैसे ठंडा पानी पीना, शकर निगलना, कुछ सेकंड के लिए सांस रोकना, कुचली हुई बर्फ निगलना, कोई थैली फुलाना वगैरह। इनमें से किसी भी एक विधि से हिचकी में आराम मिल जाता है।
 
2 जल्दी-जल्दी भोजन निगलने, अधिक मिर्च वाला खाना खाने, शराब पीने आदि से हिचकी आ सकती है। मगर यदि यह किसी भी सामान्य उपाय से न रुक रही हो, तब डॉक्टर से राय कर लेना ही ठीक है।
 
हिचकी आने पर : लगातार हिचकी आ रही हो तो दोनों कानों में उंगली डालकर सांस को थोड़ी देर के लिए रोक लें, हिचकी आना एकदम बंद हो जाएगी।
 
हिचकी चलती हो तो 1-2 चम्मच ताजा शुद्ध घी, गरम कर सेवन करें। 
 
हिचकी आने पर तुलसी व शकर खाकर पानी पीने से लाभ होगा। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख