suvichar

10-15 मिनट में सिर दर्द दूर करना है? तो एलोवेरा का ये उपाय आजमाएं

Updated: शनिवार, 16 फ़रवरी 2019 (16:21 IST)
सिर दर्द कभी न कभी सभी को होता है, ऐसे में अधिकतर लोग या तो दवा लेते है या कोई बाम लगा कर थोड़ी देर आराम करते हैं व कुछ लोग चाय पी कर उसे दूर करने की कोशिश करते हैं। यदि आप भी अब तक सिर दर्द भगाने के लिए यही तरीके अपनाते आए हैं तो अब हम आपको एक और असरदार तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप आसानी से घर पर ही 10-15 मिनट में सिर दर्द को दूर कर सकते हैं।
 
कुछ ही देर में सिर दर्द दूर करने के लिए आपको एलोवेरा का इस्तेमाल करना होगा। आइए, जानते हैं कि किस प्रकार से - 
 
1. एलोवेरा में ढेर सारे एंटीऑक्सिडेट्स और मिनरल्स होते हैं जो दर्द और सूजन को दूर करने में सहायक होते हैं।
 
2. इसके लिए आप एक बाउल में चुटकी भर हल्दी, आधा चम्मच फ्रैश एलोवेरा जैल और दो बूंद लौंग का तेल डालकर अच्छे से मिला लें, और पेस्ट बना लें।
 
3. अब इस पेस्ट को माथे पर 10-15 मिनट तक लगाकर रखें।
 
4. कुछ देर बाद आप देखेंगे कि इससे आपका सिरदर्द ठीक हो जाएगा।
 
5. ऐलोवेरा जैल को त्वचा पर लगाने से मांसपेशियां भी रिलैक्स होती है।
 
6. एलोवेरा जैल इस्तेमाल करते समय इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप इसमे दिखने वाले पीला पदार्थ का इस्तेमाल न करें।
 
7. एलोवेरा जैल में जो पीला पदार्थ पाया जाता है, उसके इस्तेमाल से कैंसर जैसी घातक बीमारी हो सकती है।
 
8. इस पीले पदार्थ के इस्तेमाल से बचने के लिए आप एलोवेरा की पत्ती को तोड़कर कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दे। कुछ समय बाद जब ये पीला पदार्थ निकल जाए तो एलोवेरा को पानी से अच्छी तरह धो कर इसे इस्तेमाल करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख