Hanuman Chalisa

अगर दिल-दिमाग में नहीं है शांति, तो यह 5 चीजें शामिल करें डाइट में

नियमित व्यायाम, सेहतमंद खानपान और अच्छी जीवनशैली न केवल आपके दिल को सेहतमंद रखती है, बल्कि आपके दिमाग की कार्यविधि को भी बेहतर बनाती है। 'स्ट्रोक' पत्रिका के अनुसार दिल और दिमाग में रक्त के सही और संतुलित संचार की आवश्यकता होती है। जब कभी रक्त संचार बाधित या असंतुलित होता है तो यह हार्ट अटैक के खतरे को तो बढ़ाता ही है, दिमाग की कार्यप्रणाली पर भी असर डालता है।
 
धूम्रपान और शराब को अनदेखा कर आप दिल और दिमाग की सेहत को सुरक्षित रख सकते हैं। शोध के अनुसार कई लोग आज भी दिल के दौरे से जुड़े तथ्यों और उससे सुरक्षा के उपायों को नहीं जानते। लेकिन आप जरूर जानिए उन चीजों के बारे में, जो रखती हैं आपके दिल को सुरक्षित - 
 
1 ड्रायफूट्स, नट्स जो फाइबर और गुड फैट्स से भरपूर हों, आपके दिल को सुरक्षित रखते हैं। मुट्ठी भर अखरोट या बादाम जैसे मेवों को अपनी डाइट में शामिल कीजिए और अपने दिल को स्वस्थ रखें।
 
2 भरपूर फल - फलों के किसी भी प्रकार के फायदों से इनकार नहीं किया जा सकता। पपीता और संतरा जैसे बीटा कैरोटीन, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर फलों को खाने से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।
 
3 हरी सब्जियां - पालक, ब्रोकोली और शतावरी जैसी चीजें भी बीटा कैरोटीन, फोलेट और फाइबर से भरपूर होती हैं। रोजाना हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना भी दिल को स्वस्थ रखने का अच्छा तरीका है।
 
4 अलसी - ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी में फाइबर, फाइटाएस्टोजेन्स भी मौजूद होते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे आप भूनकर या पीसकर खा सकते हैं।
 
5 साबुत अनाज - होल ग्रेन यानि साबुत अनाज में ग्लूटेन नहीं पाया जाता और ये फाइबर से भरपूर होते हैं। रोजाना की डाइट में इन्हें शामिल करके रक्त संचार को बेहतर और दिल को सेहतमंद रखा जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

अगला लेख