Daily Horoscope
✕

Travel In Summer : समर वैकेशन में सफर करें तो इन बातों का ध्यान रखें

Updated: गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (14:34 IST)
छुट्टियां बिताने में एक अलग ही आंनद है। रोजमर्रा के कामों से दिल व दिमाग को आराम देने के लिए छुट्टियां बहुत जरूरी है। लेकिन लंबी दूरियों की यात्रा और उससे होने वाली थकान छुट्टियों का मजा कम कर देती है। कुछ बातों का ध्यान रखकर बेकार की परेशानियों से बचा जा सकता है।
हैल्दी फुड- कुछ लोग सफर के दौरान कम खाते हैं तो कुछ लोग बहुत ज्यादा जंक फूड लेते हैं। ये दोनों ही आदतें गलत है। सफर के दौरान ज्यादा से ज्यादा ताजी चीजें जैसे फल, सब्जियां लेना चाहिए। यदि ताजे फल उपलब्ध नहीं हो तो विभिन्न ड्रायफ्रूट्स जैसे काजू, बादाम, अखरोट ले सकते हैं। इन्हें आप अपने कैरी बेग में भी आसानी से रख सकते हैं। ये सब न सिर्फ शरीर को ताकत देंगे बल्कि आपको ताजगी से भरपूर रखेंगे। साथ ही ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं। एल्कोहल का सेवन कम से कम करें। थोड़ा-थोड़ा लेकिन समय-समय पर खाना खाएं।
कूल ड्रेस- सफर में आरामदायक कपड़े ही साथ लें। ज्यादा फिटींग वाले कपड़ों के कारण बैठने में दिक्कत आएगी। साथ ही आसानी से सूखने वाले कपड़ों को प्राथमिकता दें ताकि सफर के दौरान लगने वाले दागों को आसानी से साफ किया जा सके।
मीठी नींद- कई लोगों को सफर के दौरान हर कहीं सोने में दिक्कत आती है। भरपूर नींद के लिए इन्हें अपना तकिया साथ लेकर चलना चाहिए। जिससे इनके सिर को आरामदायक स्थिति मिलेगी और घर जैसा अहसास होगा।
फिटनेस फंडा- सफर में अधिकतर समय व्यतीत करने के कारण गर्दन और पैरों में जकड़न आ जाती है। इन सब परेशानियों से बचने के लिए जब भी समय मिले पैदल चलें। सीढ़ियों का इस्तेमाल ज्यादा करें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख