Hanuman Chalisa

जमकर करें गरबा प्रैक्ट‍िस, ये 10 चीजें करें डाइट में शामिल, एनर्जी रहेगी बरकरार

नवरात्रि से पहले अगर आप गरबे की प्रैक्टिस कर रहे हैं, तो उसमें आपके शरीर को अतिरिक्त उर्जा की आवश्यकता होती है। इसके लिए जरूरी है, प्रेक्ट‍िस से पहले आप पोषण आहार लें, जो कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर हो। इन 10 चीजों को प्रैक्टिस से 1 या 2 घंटे पहले लेना, आपको फिट और उर्जावान बनाए रखने में मदद करेगा  - 
 
1 अंकुरित अनाज - अंकुरित अनाज पोषक तत्वों से भरपूर आहार है, जो आपको फिट और उर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। गरबा प्रैक्टिस से 1 या दो घंटे पहले आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-के, विटामिन-सी, मिनरल्स, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो अधि‍क समय तक शरीर में उर्जा का संचार कर आपको एनर्जेटि‍क और फि‍ट रखता है।

ALSO READ: आयुर्वेद के अनुसार जानिए, कैसे रंग-बिरंगे फूलों के पास कई बीमारियों का है इलाज
 
2 ओटमील - ओटमील या जौ का आहार कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल्स और फैटी एसिड के साथ ही फाइबर का भी बेहतरीन स्त्रोत है। इसे वर्कआउट से लगभग 1 से 2 घंटे पहले खाना आपको उर्जावान बनाए रखने के साथ ही स्वास्थ्य भी बेहतर बनाता है। यह पचने में समय लेता है, जिससे अधि‍क समय तक शरीर में उर्जा का स्तर बना रहता है, वह भी बिना आलस्य के। साथ ही यह रक्त में शर्करा का स्तर एकदम से नहीं बढ़ने देता।
 
3 स्मूदी - फलों से बनी स्मूदी का बहुत पसंद किया जाता है, यह स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है। वर्कआउट के पहले इसका प्रयोग एक बढ़िया विकल्प है इसलिए गरबा प्रैक्टिस में भी इसका प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप मैंगो शेक, बनाना शेक, अनानास या तरबूज का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें मौजूद कसर्बोहाइड्रेट तुरंत और लगतार उर्जा का संचार करने में सहायक है, वहीं प्रोटीन प्रैक्टिस के दौरान मसल्स को स्वस्थ रखने में मदद करेगा।

ALSO READ: डायबिटीज रोगियों के लिए बड़े काम के हैं ये 10 देसी नुस्खे
 
4 होल ग्रेन ब्रेड - आटे से बनी ब्रेड भी आपके लिए गरबा प्रेक्टिस में बेहद मददगार होगी। इसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा आपकी मसल्स को फिट रखने के साथ ही उर्जा बनाए रखने के लिए खास है। प्रैक्टिस से कुछ घंटे पहले इसका प्रयोग आप उबले हुए अंडे या शहद के साथ भी कर सकते हैं। 
 
5  अंडा - प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर अंडा, बनाने और खाने में बहुत आसान विकल्प है। आप इसे उबालकर खा सकते हैं या जैसा आप पसंद करते हों। यह एल्ब्यूमिन प्रोटीन से भरा तो है ही, योक का प्रयोग आपके रक्त में एचडीएल का स्तर बनाए रखने और हृदय की रक्षा करने में सहायक है। साथ ही यह आंतरिक रूप से मजबूत और उर्जावान बनाए रखने के लिए भी अच्छा है।

ALSO READ: जानिए, शरीर में स्टैमिना कम होने की वजह, संकेत और 3 कारण
 
6  केला - कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम और मेग्नीशियम का कांबिनेशन आपको उर्जावान बनाए रखने के साथ ही शरीर के अंतरिक अंगों को सुरक्षित रखने के लिए भी अहम है। प्रैक्टिस से एक घंटा पहले आप केले का सेवन दही के साथ कर सकते हैं। यह उर्जा और सेहत का बेहतरीन विकल्प है। 
 
7 कॉफी - बेशक आप प्रैक्टिस से पहले कॉफी का सेवन कर सकते हैं। एक शोध के अनुसार वर्कआउट से पहले कॉफी का प्रयोग आपके परफॉर्मेंस को और बेहतर करने में मदद करता है। इसे प्रैक्टिस के बाद भी पिया जा सकता है। यह आपको सक्रिय बनाए रखने में मदद करने के साथ ही फैट बर्न करने में भी सहायक होगी।

ALSO READ: इम्यून सिस्टम को बनाना है मजबूत तो पिएं शहद मिला दूध, होंगे ये 5 लाभ
 
8 शकरकंद - शकरकंद में कार्बोहाइड्रेट, एंटी-ऑक्सीडेंट, बीटा कैरोटीन और फाइबर्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही यह विटामिन डी व पोटेशि‍यम का भी अच्छा स्त्रोत है। प्रैक्टिस के 1 घंटे पहले इसका सेवन आपको स्वस्थ और उर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। 
 
9 सूखे मेवे - ड्रायफ्रूट्स या सेखू मेवे उर्जा का एक बेहतर विकल्प होते हैं। इनका प्रयोग कर भी आप खुद को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रख सकते हैं। यह शरी को आंतरिक मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं।

ALSO READ: फेंगशुई के अनुसार हरा रंग है बुद्धि का प्रतीक, जानिए हरे रंग के सेहत फायदे
 
10 चॉकलेट मिल्क - पोषक देने के साथ ही आपको लंबे समय तक उर्जावान बनाए रखने में यह आपकी मदद कर सकता है। साथ ही प्रैक्टिस के बाद इसका प्रयोग  उर्जा का संचय करने में किया जा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व आपको फिट और हेल्दी रखने में मदद करते हैं। गरबा प्रैक्टि‍स, वर्कआउट या जिम जाने के तुरंत पहले खाने से हमेशा बचें। कम से  कम 1 घंटा पहले ही कुछ खाएं या पिएं।
 

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख