dharma sangrah
✕

आलू और साबूदाना खाने से बिगड़ गया पाचन? ये रहे 5 उपाय

Updated: गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018 (16:53 IST)
नवरात्र‍ि में 9 दिनों के व्रत में ज्यादातर लोग आलू और साबूदाने के व्यंजन खाते हैं, लेकिन ये दोनों ही चीजें या तो आपको कब्ज का मरीज बनाती हैं, पाचन बिगाड़ती हैं या फिर पेट में गर्मी बढ़ा देती हैं। अगर आपने भी आलू और साबूदाना खाकर बिगाड़ लिया है पाचन, तो ये रहे उपाय - 
 
1 खिचड़ी - अब आपको सुपाच्य आहार की जरुरत है, जो आसानी से पच जाए और आपके पाचन तंत्र को बेहतर करे। इसके लिए खिचड़ी ही आपकी मदद कर सकती है।
 
2 छाछ - छाछ पेट की गर्मी को कम करने के साथ ही, पाचन में भी मदद करता है। इसमें भुना जीरा और काली मिर्च व काला नमक मिलाकर पिएं या फिर खाने के साथ लें।
 
3 ठंडा दूध - पेट की समस्याओं, खास तौर से एसिडिटी, गैस आदि में ठंडा दूध पीना फायदेमंद होता है। यहां भी ये आपकी मदद करेगा।
 
4 केला - यह पेट की गर्मी को कम करेगा और पेट में बनने वाले एसिड को भी कंट्रोल करेगा। साथ ही यह आपके पाचन तंत्र को ठीक होने में भी मदद करेगा।
 
5 सौंफ - सौंफ खाना पाचन के लिहाज से तो फायदेमंद है ही, पेट की गर्मी को कम करने में भी बेहद लाभदायक है।   

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख