ganesh chaturthi

सर्दी-जुकाम से पाना है छुटकारा तो इन बातों का रखें ख्याल

Published: बुधवार, 1 दिसंबर 2021 (10:01 IST)
स्वस्थ व सेहतमंद रहने के लिए हमें खुद का ध्यान रखना बेहद जरूरी है और खुद की देखभाल खुद ही करनी है। अगर आप चाहते हैं कि आप पर सर्दी-जुकाम व गले के दर्द जैसी कोई भी समस्या हावी न हो, तो इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे कि आप इन तमाम समस्याओं से छुटकारा पा सकें।
 
अगर हम सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को कुछ सावधानियां रखकर पहले ही रोक दें तो यह परेशानी हम पर हावी नहीं हो सकती। आखिर किन बातों का रखें ध्यान, आइए जानते हैं।
 
इम्यून सिस्टम को करें मजबूत
 
अगर आप चाहते हैं कि आप स्वस्थ रहें तो इसकी पहली शर्त है कि आपको अपनी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना होगा। इसके लिए आप अपनी डाइट में फल व सब्जियों को शामिल करें। योगा को भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
 
तुलसी व अदरक
 
तुलसी व अदरक की चाय से शुरुआत करें। यह आपके गले की समस्या और सर्दी को दूर भगाने में बहुत मददगार साबित होती है। इसका सेवन नियमित रूप से करें।
 
हल्दी वाला दूध
 
रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की आदत डालें। यह आपको सर्दी-जुकाम से तो दूर रखेगा ही, साथ ही इम्यून सिस्टम बढ़ाने में भी मदद करेगा।
 
गुनगुना पानी
 
फ्रिज का पानी पीने की अपेक्षा गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। यह आपके गलों को साफ रखने में आपकी मदद करेगा।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

पेरिस में बना यूरोप का सबसे बड़ा अक्षरधाम मंदिर

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

अगला लेख