Hanuman Chalisa

Health Care Tips : बदलते मौसम में रखें सेहत का ख्याल, जानिए सावधानियां

मौसम का बदलता मिजाज बीमारियों को भी साथ लेकर आता है और बदलते मौसम में यदि सेहत को नजरअंदाज किया जाए तो यह लापरवाही भारी भी पड़ सकती है। इसलिए बदलते मौसम के साथ सेहतमंद रहने के लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। आइए जानते हैं कि बदलते मौसम के साथ क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए?
 
सर्दी-जुकाम हो या अन्य बीमारी, इन सभी से बचने के लिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आप पर कोई बीमारी हावी नहीं हो सकती।
 
अपने आहार में हरी सब्जियों को शामिल करें। फलों को अपनी डाइट में शामिल करें।
 
दिनभर में 8 से 9 गिलास पानी पीने की आदत डालें। ये शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालने में मदद करता है, साथ ही शरीर को हाइड्रेट भी रखता है।
 
गर्म पानी पीने की आदत बनाएं
 
बदलते मौसम के साथ फ्लू का होना एक आम समस्या है। इसके लिए पहले से ही सचेत रहें व गर्म पानी पीने की आदत डालें।
 
सिरदर्द या सर्दी-खांसी होने पर अपने मन से दवा न लें, वरन् डॉक्टर की सलाह से ही दवा का सेवन करें।
 
ठंडे पानी से रहें दूर
 
अगर आप सर्दी, खांसी व गले में दर्द जैसी समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो फ्रिज के पानी से भी दूरी बनाएं।
 
हल्दी वाले दूध को पीने की आदत डालें। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीएं।
 
हर्बल टी पीना शुरू कीजिए
 
यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करेगी, साथ ही सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं से भी दूर रखेगी। अदरक, तुलसी को जरूर डालें।
 
गर्म पानी के गरारे करना शुरू कीजिए जिससे कि गले में दर्द जैसी परेशानी से राहत मिले।
 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

अगला लेख