dharma sangrah
✕

गर्भावस्था में शिशु की देखभाल कैसे करें, जानें 5 टिप्स

Updated: गुरुवार, 29 जून 2017 (14:57 IST)
गर्भावस्था वह अवस्था है जब गर्भवती महिला को अपने साथ-साथ गर्भस्थ शिशु का भी उतना ही ख्याल रखना होता है। ऐसे में कुछ सावधानियों के साथ-साथ लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव भी अहम होता है। जानिए कैसे करें इस नाजुक समय में उचित देखभाल - 

 
यह भी पढ़ें : प्रेग्नेंसी में यह 10 डाइट टिप्स होंगे फायदेमंद
 
1  नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाएं और उनके द्वारा दिए गए परामर्श का पालन करें। टिटेनस के टीके या अन्य दवाओं का निर्देशानुसार उपयोग करें। प्रथम 6 महीने में प्रतिमाह, सातवें व आठवें महीने में हर 15 दिन तथा नौवें माह में हर सप्ताह चिकित्सक के पास अवश्य जाएं।
 
यह भी पढ़ें :  माहवारी देर से आती है, तो जरूर पढ़ें यह 5 कारण
 
2  डॉक्टर की सलाह से नियमित व समुचित व्यायाम करें एवं भोजन के बाद पैदल चलें। ढीले और सूती कपड़े पहनें। दोपहर में कम से कम 2 घंटे आराम करें और रात में 8 घंटे की नींद लें।


3  संतुलित व नियमित आहार लें जिसमें उचित मात्रा में प्रोटीन तथा विटामिन का समावेश हो। अंकुरित अनाज, दालें, हरी पत्तेदार सब्जियां, ताजे फल, दूध, अंडा, मछली आदि का प्रयोग करें। 
 
4 संतुलित आहार बार-बार व थोड़ी-थोड़ी मात्रा में लें, एक बार में पेटभर के खाने से बचें। भरपूर पानी पिएं, खाली पेट बिल्कुल न रहें। 
 
5  बच्चे का हिलना कम या नहीं महसूस होने, रक्तस्राव, पैरों में सूजन, पेट में दर्द, सिरदर्द, उल्टियां, योनि मार्ग से पानी जाने पर तुरंत अपने चिकित्सक के पास जाएं।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख