Hanuman Chalisa

Health Care : मॉनसून से पहले हो जाएं सावधान, अपनी सेहत का रखें खास ख्याल

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (15:25 IST)
बदलते मौसम के साथ सेहत का विशेष ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। बारिश का मौसम नजदीक है, ऐसे में तंदुरुस्त रहने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि आपकी सेहत पर बदलते मौसम का नकारात्मक प्रभाव न पड़े। आइए जानें कुछ खास बातें।
 
बारिश के मौसम में तापमान नीचे जाता है। अपने आप ही आपको कुछ गर्म खाने का मन करेगा। सूप, गर्म दूध या अदरक की चाय जैसे कुछ ऑप्शन आप अपना सकते हैं। आपको तुरंत अच्छा महसूस होगा, साथ ही आपके स्वास्थ्य के लिए भी यह अच्छा साबित होगा।
 
प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए उचित आहार लें, साथ ही हल्दी वाले दूध का भी नियमित सेवन करें। अपनी डाइट को बदल दें। यह मौसम भारी और अधिक खाने का नहीं है, बल्कि हल्का, सुपाच्य और हेल्दी खाना खाएं। कम खाने की कोशिश करें। खाना बनाने और स्टोर करने में सफाई का बेहद अधिक ख्याल रखें। सारे घर में हो सके तो अधिक सफाई करें। कीड़ों से घर को सुरक्षित रखने की कोशिश करें।
 
साधारण चाय और सूप के अलावा हर्बल टी को भी इस मौसम में अपनाना बढ़िया रहेगा। लौंग, हल्दी, तुलसी, अदरक और केसर के प्रयोग से बने पेय पीते रहें। इससे न सिर्फ आपका तापमान संतुलित रहेगा बल्कि आपका इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होगा।
 
चाहे पानी रोड पर भरा हो या मौका पानी पीने का हो, आपको हर तरह से खुद को खराब पानी से दूर रखना है। गंदा पानी अंदर से और बाहर आपको भारी नुकसान पहुंचाता है। फंगल इंफेक्शन और बैक्टीरियाजनित इंफेक्शन से बचने के लिए पानी पर विशेष ध्यान दें।
 
रूम कूलरों व फूलदानों का सारा पानी हफ्ते में 1 बार और पक्षियों को दाना-पानी देने के बर्तन को रोज पूरी तरह से खाली करें, उन्हें सुखाए और फिर भरें। घर में टूटे-फूटे डिब्बे, टायर, बर्तन व बोतलें आदि न रखें। अगर रखें तो उल्टा करके रखें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

सभी देखें

Azad Jayanti 2026: जयंती विशेष: चन्द्रशेखर आजाद के जीवन की ऐसी घटनाएं, जिन्हें हर युवा को जानना चाहिए

लोकमान्य तिलक जयंती 2026: जीवन परिचय, इतिहास, महत्व और अनसुने तथ्य

ब्रिटिश सरकार न सरस्वती प्रतिमा वापस करेगी, न कोहिनूर हीरा

बारिश में कुछ टेस्टी खाने का है मन? ट्राई करें ये 5 मानसून स्पेशल रेसिपीज

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

अगला लेख