Hanuman Chalisa
✕

Weekly Horoscope 2020 : इस सप्ताह किस राशि के चमक रहे हैं सितारे, जानिए

Updated: सोमवार, 8 जून 2020 (14:11 IST)
राशिफल : सा‍त दिन और आपके सितारे, जानें क्या कहते हैं
 
मेष-
 
करियर के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। अपने आत्मविश्वास के चलते कार्यक्षेत्र पर सफलता पाने में कामयाब होंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। धन संबंधित मामलों के लिए महत्वपूर्ण समय चल रहा है। एंटीक और ज्वेलरी में निवेश करने से न सिर्फ धनलाभ होगा बल्कि आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
 
उपाय : प्रतिदिन पक्षियों को दाना डालें।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : कॉफी
 
वृषभ-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र पर चल रहीं कठिन परिस्थितियां आपको मजबूत बनाएंगी जिससे आगे चलकर आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। किसी पुराने दोस्त के अचानक मिलने से अच्छा महसूस करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए यह हफ्ता अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
 
उपाय : शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को सफेद मिठाई दें।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : नेवी ब्लू
 
मिथुन-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। मजबूत कम्युनिकेशन स्किल्स और किसी भी परिस्थिति में दबाव को झेलने की मजबूत क्षमता कार्यक्षेत्र पर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। परिवार के किसी सदस्य की अच्छी सलाह से मानसिक तनाव कम होगा। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा है। 
 
उपाय : गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
कर्क-
 
करियर को लेकर समय कठिन है। इस हफ्ते आपको पता चलेगा कि कहीं इंटरव्यू पर जाना कोई आसान काम नहीं है। अचानक किसी मिली खुशखबरी से परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। धन संबंधित मामलों के लिए समय महत्वपूर्ण है। धन संबंधित समस्या होने पर कोई दोस्त आपकी काफी मदद करेगा।
 
उपाय : प्रतिदिन शिवजी की पूजा करें।
 
शुभ अंक : 17
शुभ रंग : फॉरेस्ट ग्रीन
 
सिंह-
 
करियर के लिए यह हफ्ता आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले लोगों को लाभ होगा। अपने प्रयासों के चलते परिवार में खुशियों का माहौल बनाने में कामयाब होंगे। धन संबंधित मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। इस हफ्ते किसी चीज में निवेश करना अच्छा रहने वाला है लेकिन निवेश करने से पहले किसी की सलाह जरूर ले लें।
 
उपाय : नियमित रूप से आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : इंडिगो
 
कन्या-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपके अंदर नेतृत्व करने और लोगों को परखने की अद्भुत क्षमता है और यही क्षमता कार्यक्षेत्र पर आपके लिए काफी मददगार साबित होगी। परिवार के सदस्य किसी काम को पूरा कराने में आपकी मदद करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है, धनलाभ के योग हैं।
 
उपाय : तुलसी के पौधे की पूजा करें।
 
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : लाल
 
तुला-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह लाभदायक साबित होगा। कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। घर के दबाव के चलते मानसिक तनाव महसूस करेंगे, साथ ही गुस्सा ज्यादा करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा है। रीयल स्टेट्स में निवेश करने वालों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। धनलाभ के योग हैं। 
 
उपाय : शुक्रवार के दिन कन्याओं को खीर खिलाएं।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : सिल्वर ग्रे
 
वृश्चिक-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स से मिली सपोर्ट और प्रशंसा से आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा। करीबियों के साथ लंबे समय से चली आ रहीं गलफहमियां दूर होंगी। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण रहेगा। मजबूत आर्थिक स्थिति के चलते किसी स्कीम में निवेश करने की सोच सकते हैं।
 
उपाय : मंगलवार और शनिवार के दिन गरीब को खाना खिलाएं।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : हरा
 
धनु-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए यह हफ्ता काफी लाभदायक साबित होगा। इस हफ्ते आपके बच्चे आपको खुश रखने की कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों के लिए समय अच्छा चल रहा है। अपने आइडिये से धन कमाएंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
उपाय : माथे पर केसर का तिलक लगाएं।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : पैरेट ग्रीन
 
मकर-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। करियर में तरक्की के साथ साथ धनलाभ के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के चलते लाभ के योग हैं। धन संबंधित मामलों के लिए यह समय अच्छा है। रीयल स्टेट और धन के आदान-प्रदान से जुड़े लोगों को धनलाभ के संकेत हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
 
उपाय : प्रतिदिन शिव मंदिर में जाकर पूजा करें।
 
शुभ अंक : 2
शुभ रंग : नारंगी
 
कुंभ-
 
करियर को लेकर यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। सीनियर्स की मदद से कार्यक्षेत्र पर अधूरे कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता और दोस्त आपको खुश रखने की हरसंभव कोशिश करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर यह सप्ताह काफी अच्छा रहेगा। मजबूत आर्थिक स्थिति के चलते किसी महंगी चीज की खरीददारी कर पाएंगे।
 
उपाय : किसी मंदिर में प्रतिदिन घी का दीपक जलाएं।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : रॉयल ब्लू
 
मीन-
 
व्यापार के लिए नई योजनाएं बनाकर काम करने के लिए यह हफ्ता शुभ रहेगा। व्यापार में लाभ होने के संकेत हैं। धन संबंधित मामलों के लिए यह सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा। अपने बच्चों के भविष्य के बारे में चीजें प्लान करने की सोच कर सकते हैं।
 
उपाय : विष्णुजी की आराधना करें।
 
शुभ अंक : 7
शुभ रंग : हल्का नारंगी

ALSO READ: जानिए नए सप्ताह के शुभ मुहूर्त (8 जून से 14 जून 2020 तक)
लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
डॉ. प्रेम कुमार शर्मा भारत के एक प्रसिद्ध और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ज्योतिषी, न्यूमेरोलॉजिस्ट और वास्तु विशेषज्ञ हैं। ज्योतिष और वास्तु के क्षेत्र में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। वे कई प्रमुख समाचार पत्रों और न्यूज चैनलों में नियमित रूप से भविष्यवाणियां प्रकाशित करते हैं। उन्हें.... और पढ़ें

Show comments

केतु का कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश 25 नवंबर को, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव

11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

नीच राशि कर्क में मंगल का शनि के नक्षत्र पुष्य में गोचर, 4 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

अगला लेख