Daily Horoscope
✕

इस करवट सोना है सेहत के लिए फायदेमंद, जानें 7 लाभ

Updated: रविवार, 21 जनवरी 2018 (15:55 IST)
अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद तो चाहिए ही। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका सोने का तरीका भी आपकी सेहत पर असर डालता है? यहां जानिए, बाईं करवट सोने से होते हैं कौन से बेहतरीन फायदे। जानें 7 फायदे -  
 
1  बाईं करवट सोना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छा होता है। इससे आपके दिल पर अधिक दबाव नहीं पड़ता, और वह बेहतर तरीके से कार्य कर पाता है। जिससे आप अधिक समय तक स्वस्थ रह पाते हैं।
 
यह भी पढ़ें :  जूस पीने की जगह फल खाएं, मधुमेह ही नहीं कई बीमारियां भगाएं
 
2  इस तरह से शरीर के विभिन्न अंगों और दिमाग तक रक्त के साथ ऑक्सीजन का प्रवाह ठीक तरीके से होता है, और शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहते हैं और अच्छी तरह से कार्य करते हैं।
 
3 गर्भवती महिलाओं के लिए बाईं करवट सोना ही सबसे बेहतर होता है। क्योंकि उससे गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। इसके अलावा एड़ी, हाथों और पैरों में सूजन की समस्या भी नहीं होती।

यह भी पढ़ें : अगर आपको भी होता है तेज सिरदर्द, जानें 5 टिप्स
 
4  बाईं करवट सोने से शरीर में रक्त कर संचार बेहतर होता है और नींद भी अच्छी आती है। इस तरह से सोने पर आपको उठने पर थकान महसूस नहीं होगी और पेट संबंधी समस्याएं भी हल हो जाएंगी।
 
5  इस तरह से सोने पर भोजन अच्छी तरह से पचता है, और पाचन तंत्र पर अतिरिक्त दबाव भी नहीं पड़ता। बार्ईं करवट सोने से शरीर में जमा होने वाला टॉक्‍सिन लसि‍का तंत्र के माध्यम से निकल जाता है।
 
 
यह भी पढ़ें :  नाखून देखकर पहचान सकते हैं बीमारी, जानें 10 टिप्स
 
6  अगर आपको अक्सर पेट में कब्जियत होती है, तो बाईं ओर सोने से कब्जि‍यत से राहत मिल सकती है। इससे गुरूत्वाकर्षण के कारण भोजन छोटी आंत से बड़ी आंत में बहुत आराम से पहुंचता है और सुबह पेट साफ होने में आसानी होती है।
 
7  इस तरह से सोने पर पेट का एसिड ऊपर की जगह नीचे की ओर ही जाता है, जिससे एसिडिटी और सीने की जलन नहीं होती। कई बार ठीक तरीके से नहीं सोने की वजह से भी एसिडिटी जैसी समस्या होती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख