manglik dosh calculator
✕

रूक-रूक कर उपवास करने के 5 स्वास्थ्य लाभ

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (12:40 IST)
उपवास करना हमेशा ही अच्छी सेहत का एक बेहतरीन विकल्प है। लेकिन इसे सही अंतराल में किया जाए तो आप सेहत की समस्याओं से भी बच सकते हैं, और कई तरह के फायदे पा सकते हैं। जानिए रूक-रूक कर उपवास करने के यह फायदे - 
 
1 वजन कम होना - रूक-रूक कर यानि अंतराल में उपवास करने का सबसे अच्छा फायदा है कि आप इस तरह से अपना वजन कम कर सकते हैं और उसे नियंत्रित रख सकते हैं। जब आप उपवास करते हैं, तब शरीर चर्बी पर काम करता है जो आपका वजन कम करने के लिए लाभकारी है।

यह भी पढ़ें :  कैसे करें हेल्दी उपवास, जानिए 5 डाइट टिप्स
 
2 पेट रहेगा स्वस्थ - जब आप उपवास नहीं करते तब आंतों को लगातार काम करना होता है और पेट में अम्लीयता भी कम होने लगती है जिससे पाचन की गति धीमी होने के साथ ही कई समस्याएं पैदा होती हैं। ऐसे में उपवास के दौरान आंतों में अम्लीयता की पर्याप्त मात्रा बनती है जिससे पाचन तंत्र की क्रियाविधि सुचारू होती है और आपका पेट स्वस्थ रहता है।
 
3 आंतरिक सूजन - जिन लोगों को आंतों या लिवर में सूजन अथवा आर्थराइटिस की समस्या होती है, उनके लिए अंतराल लेकर उपवास करना लाभकारी है। शोध में भी यह बात सामने आई है कि उपवास करने से कोशिकाओं में आई सूजन कम होती है।

यह भी पढ़ें :  इन 3 तरीकों से कर सकते हैं उपवास, जानिए उपवास के 3 प्रकार
 
4 डायबिटीज - रूक-रूक कर उपवास करना शरीर में इंसुलिन के स्तर को नियंत्रित करता है। इसे खाली पेट इंसुलिन की मात्रा में 20 से 30 प्रतिशत और रक्त में शर्करा की मात्रा में 3 से 6 प्रतिशत की कमी आती है।
 
5 हृदय रहे सुरक्षित - इस तरह से उपवास करके आप शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल, ब्लड ट्राइग्लिसेराइड क स्तर कम कर सकते हैं जिससे आपके हृदय के लिए खतरा कम होता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गोभी में केमिकल की मिलावट कैसे पहचानें? खरीदने से पहले जान लें ये तरीके, यहां करें शिकायत

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

अगला लेख