sundarkand

सिरदर्द एक कारण अनेक, जानिए 10 सटीक इलाज

Updated: मंगलवार, 25 मई 2021 (11:22 IST)
headache
 

सिर में दर्द के कई कारण हो सकते हैं और हल्का-फुल्का या कभी कभार सिर में दर्द आम है। लेकिन अगर आपके साथ अक्सर यह समस्या होती है जिसमें सिर में तेज दर्द होता है, तो इसके उपाय भी आपको जरूर पता होने चाहिए - 
 
1 सुबह उठते ही सिरदर्द होना माइग्रेन की निशानी है। इसके लिए आपको जल्द सोने की आदत डालनी चाहिए। नींद पूरी न हो पाना माइग्रेन का एक अहम कारण है। अगर आपको ये दिक्कत आ रही है तो सुबह उठकर भाप लेना इस दर्द से बचने के लिए मददगार हो सकता है।  
 
2 पुदीना भी सिरदर्द से निजात दिलाने में मददगार है। सिर में जब भी दर्द हो आप पुदीने को पीसकर इसका रस निकाल लें और माथे पर लगाएं। कुछ समय में सिरदर्द दूर हो जाएगा।
 
3 आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सेब भी आपका सिरदर्द गायब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जी हां, बस जब भी सिर में तेज दर्द हो, तो सेब पर नमक डालकर खाएं, लाभ होगा।
 
4 नींबू का एक उपाय भी है जो आपका सिर दर्द कम कर सकता है। इसके लिए ज्यादा कुछ नहीं करना, बस नींबू को छीलकर सूंघ लीजिए, और फिर देखिए कैसे जल्दी से आपका सिरदर्द दूर होता है।
 
5 एक्यूप्रेशर के अनुसार आपके हाथ के अंगूठे और तर्जनी के बीच का दबा हुआ जो भाग है, उसे दबाने से भी आप सिरदर्द से कुछ देर में निजात पा सकते हैं। एक बार जरूर अपनाकर देखें।
 
6 कई लोगों को ठंडी हवा के कारण सिरदर्द होता है, जो आसानी से कम नहीं होता। ऐसा होने पर दूध में जायफल घिसकर माथे पर इसका लेप करें। इससे काफी जल्दी सिरदर्द में आराम मिलेगा।
 
7 सिर में तेज दर्द से बचने के लिए लौंग काफी राहत दिला सकता है। आपको बस लौंग को पीसकर चूर्ण बनाना है, और इसे किसी कपड़े में बांध कर छोटी सी पोटली बनाकर रख लेना है। जब भी आपको सिर में दर्द हो, इसे सूंघें। जल्द आराम होगा।
 
8 अगर आपको भी कुछ दिनों से सुबह उठते ही सिरदर्द हो रहा है तो इसके लिए गरम पानी में नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें डालकर उसकी भाप लेने से आपको फायदा मिलेगा। इसे उपाय को नियमित रूप से करने से आपको हमेशा के लिए सुबह के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। 
 
9 अपने सुबह के सिरदर्द को हल्के में न लें। अगर समय से इस समस्या पर ध्यान दिया जाए तो माइग्रेन के शुरुआती दौर में ही इससे छुटकारा मिल सकता है। 
 
10 अगर आपका दर्द उपचार के बावजूद भी कम न हो तो ऐसे में डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है। 

ALSO READ: साँसों को साध लीजिए, इन 5 योगा को आजमा लीजिए

ALSO READ: Expert Advice : क्या निमोनिया का टीका कोरोना वायरस से रक्षा कर सकता है?

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

इंदौर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय- लक्ष्य मंथन योगासन प्रतियोगिता

अगला लेख