Hanuman Chalisa

इन घरेलू उपायों को अपनाकर सिर दर्द से पाएं छुटकारा

व्यस्त जीवनशैली, काम का प्रेशर, स्ट्रेस के कारण सिर दर्द होना आम बात हो गई है। तेज धूप में जानें से या बदलते मौसम के कारण भी ये सिर दर्द की परेशानी हो सकती है। कई बार एक दम तेज सिर दर्द भी शुरू हो जाता है। ऐसे में सिर्फ एक ही चीज समझ आती है और वो हैं सिर दर्द की दवां। लेकिन डॉक्टर की मानें तो ज्यादा सिर दर्द की दवां लेने से यह हानिकारक हो सकता है। और इनके साइड इफेक्ट भी हो सकते है। ऐसे में सर दर्द से निजात पानें के लिए घरेलू उपायों को अजमाकर इस समस्या से निजात पाया जा सकता हैं।
 
 आइए जानते है कैसे घरेलू उपायों को अपनाकर आप सिर दर्द से राहत पा सकते हैं।
 
सिर के दर्द से निजात पाने के लिए अदरक काफी फायदेमंद साबित होता है। थोड़ा सा अदरक का रस और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से आपको बहुत सिर दर्द की परेशानी से आराम मिलता है, लेकिन ज्यादा सिर दर्द होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 
 
सिर दर्द में दालचीनी का इस्तेमाल भी किया जाता है। दालचीनी सिर दर्द से जल्दी राहत दिला सकती है। इसके लिए आप दालचीनी को पाउडर में पीस लें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर करीब 30 मिनट तक लेट जाएं। 30 मिनट बाद इसे धो डालें। आपको आराम मिलेगा। 
 
सिरदर्द में आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घरेलू नुस्खा आजमाकर आप इस दर्द से राहत पा सकते है। इसके लिए कुछ पांच-छह लौंग को तवे पर गर्म कर लें, इन्हें साफ रूमाल में रख लें। जब सिर में दर्द होने लगे तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में इसे रूमाल में रखकर सिर पर घुमाते रहें। ऐसा करने से सिरदर्द से राहत मिलेगी।
 
सिर का दर्द कम करने हम सबसे पहले चाय के बारे में सोचते है। इसके लिए आप सिरदर्द होने पर आप काली मिर्च और पुदीने की चाय भी बना सकते हैं। इसे पीने से आपको सिरदर्द से राहत मिलेगी। 

तुलसी की पत्तियों के फायदों से हम सभी परिचित है। अगर आप सिरदर्द से परेशान हैं, तो तुलसी के पत्तों से  सिरदर्द से जल्द राहत पा सकते हैं। आपने अक्सर लोगों को सिर दर्द होने पर चाय या कॉफी पीते देखा होगा। इसकी जगह आप तुलसी की पत्त‍ियों को पानी में पकाकर उसका सेवन कीजिए। इससे सर्द दर्द से राहत मिलेगी।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन के बारे में 10 रोचक तथ्य

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Swami Vivekananda Quotes: स्वामी विवेकानंद के 11 अनमोल कथन, जो हमें ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता से भर देंगे

अगला लेख