Hanuman Chalisa

होली पर हानिकारक रंगों से रहें सावधान, डॉक्टर की चेतावनी

एक-दूसरे को रंग से सराबोर करने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे लोगों में होली के पावन पर्व का उल्लास छाता जा रहा है। 6 मार्च को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जाएगा, लेकिन इसके साथ ही डॉक्टर भी अपनी चिंता जताने लगे हैं। डॉक्टरों को रंगों में इस्तेमाल में होने वाले जहरीले रसायन के कारण स्किन व आंखों में इंफेक्शन की चिंता है और वे लोगों से इन रंगों से बचने की सलाह भी दे रहे हैं।


 
इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के मुख्य कॉस्मेटिक सर्जन अनूप धीर कहते हैं कि होली का त्योहार बिना रंगों के बेमतलब है लेकिन रसायन वाले रंगों के कारण कई समस्याएं पैदा होते हैं। यदि रंगों में ऑक्साइड, धातु, शीशे के कण व टेक्सटाइल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले डाई बेस जैसे खतरनाक व जहरीले रसायन मिले हुए होंगे तो ये बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं।

डॉक्टरों के अनुसार, इन रसायनिक रंगों में सीसा, टेट्राथिलिन, बेंजिंन व अन्य सुगंधित पदार्थ मिले होते हैं जो त्वचा को सूखा बना देते हैं। लाल, काले व हरे जैसे गहरे रंगों में भारी मात्रा में मरकरी सल्फाइट, सीसा, ऑक्साइड व कॉपर सल्फेट मिले होते हैं जिनसे स्किन कैंसर भी हो सकता है।

डॉक्टर धीर कहते हैं कि कई लोगों को इन रसायनिक रंगों से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। इन रंगों के कारण खुजली व एलर्जी होने लगती है। यदि इन रंगों को बालों पर लगाए जाने के तुरंत बाद ही नहीं धोया जाए तो वे कमजोर व बेजान हो सकते हैं।
 
रसायनिक रंगों से बचें

रसायनिक रंगों से बचें
रंगों के इस त्योहार के दिनों में खुजली व एलर्जी के मामले कई गुना बढ़ जाते हैं। इनमें बच्चे और बड़े सभी होते हैं। बीएलके अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन कंसल्टेंट डीजेएस. टुला का कहना है कि कई लोग मस्ती व शरारत के लिए चिकनाई वाले रंगों का इस्तेमाल करते हैं।


आम तौर पर इन रसायन वाले पदार्थों के संपर्क में आने के दो से तीन घंटे बाद ही प्रतिक्रिया दिखनी शुरू हो जाती है। कई बार जिद्दी रंगों को छ़ुडाने के लिए साबुन, डिटर्जेंट व केरोसिन के इस्तेमाल से भी समस्याएं पैदा हो जाती हैं।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

सावन मास पर एक भावपूर्ण और मौलिक हिंदी कविता

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता