Hanuman Chalisa

बालों के झड़ने को हल्के में न लें, हो सकती है यह गंभीर समस्या...

क्या आपके बाल झड़ रहे हैं? अगर हां, तो इसे गंभीरता से लें। जी हां कई बार बालों के झड़ने का कारण हम मौसम या डाइट में हुए बदलाव को मान लेते हैं और इस समस्या को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन यह गलती आपको भारी पड़ सकती है...। आप को बालों के गिरने के कारण को जानना होगा, कहीं यह कोई सेहत समस्या न हो।
 
बाल  गिरने के सामान्य कारण - 
बाल गिरने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें थकान, त्वचा का रूखापन, भूख की कमी, कब्ज रहना, शरीर में सुन्नता शुक्राणुओं की कमी, बार-बार संक्रमण होना आदि शामिल हैं।
 
कभी कभी रक्त संचार में कमी, पुरानी बीमारी, तेज बुखार, मानसिक आघात, डायबिटीज, जरूरत से ज्यादा विटामिनों का सेवन, कुपोषण, सिर की त्वचा कोशिकाओं का आपसी कसाव ज्यादा होना, रूसी-जूं होना, लौह तत्व की कमी, नशीले पदार्थों का सेवन आदि कारण भी बाल झड़ने या गंजेपन का कारण बनते हैं।
 
बाल  गिरने के गंभीर कारण - 
लेकिन कुछ मामलों में बाल झड़ने का कारण 'मेल पैटर्न बाल्डनेस' यानि एमपीबी भी हो सकता है, जिसे 'एलोपेसिया हेरीडिटेरिया' भी कहते हैं। इसमें सामान्य बालों के झड़ने के बाद उनकी जगह इतने पतले और हल्के बाल निकलते हैं जो लगभग अदृश्य होते हैं। ऐसे में समय के साथ-साथ झड़ते बालों की संख्या बढ़ती जाती है और उनकी जगह इस तरह के हल्के, पतले और लगभग दिखाई न देने वाले बाल आ जाते हैं।
 
'एमपीबी' होने पर कम उम्र में ही सिर के किनारों से बाल उड़ने लगते हैं। लेकिन बालों का गिरना सिर के ऊपरी भाग तक ही सीमित रहता है। यह समस्या कई बार गंजेपन का कारण बनती है। गंजेपन में बालों की जड़ें सूख जाती हैं और उनके 'फॉलिकल्स' नष्ट हो जाते हैं। 
 
कई बार गंजेपन का कारण अनुवांशिक भी होता है, जो पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है। इसे 'बाल्डनेस जींस' कहते हैं। दरअसल 'एमपीबी' का संबंध भी 'जीन' और पुरुष हार्मोनों से ही होता है। 
 
कुछ शोधकर्ताओं के अनुसार 'डीएचटी' यानि डिहाइड्रोटेस्टोस्टेरॉन भी बालों के गिरने का एक प्रमुख कारण है, 
जो चयापचय की क्रिया के दौरान एक्ट‍िव होने वाले टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन का ही बदला हुआ रूप है। कई बार प्रोस्टेस्ट की समस्या के कारण भी बाल झड़ने की समस्या सामने आती है।

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

Daily Vastu Tips: घर में हर दिन खुश रहना है तो आज ही अपनाएं ये सरल वास्तु टिप्स

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

तीखा सामाजिक-आर्थिक व्यंग्य: दो जून की रोटी

अगला लेख