dharma sangrah
✕

ये 5 आदतें आपके दिमाग को खोखला बना देंगी

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (11:36 IST)
habits that ruin your brain
आज के समय में अल्ज़ाइमर एवं डिमेंशिया जैसी बिमारियों का खतरा काफी बढ़ने लगा है। इस भाग दोड़ वाली जिंदगी में अक्सर लोग अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। हमारी खराब लाइफस्टाइल और गलत आदतों के कारण हमारी सेहत पर काफी असर पड़ता है।

आपकी फिजिकल हेल्थ के साथ मेंटल हेल्थ भी काफी प्रभावित होती है। अपनी मेंटल हेल्थ और अपने दिमाग को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में सुधार ज़रूर करना चाहिए। आपकी इन आदतों के कारण आपके दिमाग पर काफी प्रभाव पड़ सकता है जिससे आपको दिमाग से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं (habits that damage your brain)। चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में...
 
1. कम नींद लेना : आज की इस बिजी लाइफस्टाइल में अक्सर लोग देर से सोते हैं और जल्दी उठ जाते हैं। ऐसे में नींद पूरी नहीं होती है जिससे आपके दिमाग को आराम नहीं मिलता है। आपका दिमाग लगातार काम करता है इसलिए उसे रिलैक्स रखने के लिए आपको 6-8 घंटे की नींद ज़रूर लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद के कारण आपका दिमाग ठीक तरह से काम करेगा। 
 
2. ब्रेकफास्ट न करना : अक्सर स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाते समय हम अपना नाश्ता छोड़ देते हैं। ब्रेकफास्ट करना हमारे शरीर के लिए बहुत ज़रूरी होता है। 7-8 घंटे भूखा रहने के बाद आपकी बॉडी को एनर्जी की ज़रूरत होती है। ऐसे में अगर आप नाश्ता नहीं करते हैं तो आपकी बॉडी पर प्रभाव पड़ता है। नाश्ता न करने के कारण फैट, डायबिटीज और कमज़ोरी की समस्या बढ़ने लगती है। 
3. ज्यादा मीठा खाना : अगर आपको मीठा खाना पसंद है तो इस आदत को आप थोड़ा कंट्रोल करें। ज्यादा मीठा खाने से आपका शुगर लेवल बढ़ता है और इसे पचाने के लिए इंसुलिन ज्यादा होना चाहिए। इस कारण से डायबिटीज की समस्या होना का खतरा अधिक होता है। साथ ही फैट और अन्य समस्या के बढ़ने के कारण आपके दिमाग पर भी असर पड़ता है। अपने दिमाग को एक्टिव और हेल्दी रखने के लिए आप ज्यादा मीठे का सेवन न करें। 
 
4. जंक फूड खाना : अधिकतर लोगों को जंक फूड और स्ट्रीट फूड बहुत पसंद होता है। साथ ही अपनी क्रेविंग्स को पूरा करने के लिए लोग जंक फूड का सेवन करते हैं। लेकिन जंक फूड और स्ट्रीट फूड आपकी सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। इस तरह के खाने से आपके शरीर में सुस्ती आती है और आपका दिअमाग एक्टिव नहीं रहता है। दिमाग से जुड़ी बिमारियों से बचने के लिए आप जंग फूड का सेवन कम करें। 
ALSO READ: कम नींद के कारण महिलाओं को हो सकती हैं ये 5 बीमारियां
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख