Hanuman Chalisa
✕

ग्रीन टी के यह 5 नुकसान, अगर आप नहीं जानते तो जरूर जान लीजिए

Updated: मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (13:26 IST)
क्या आप जानते हैं, ग्रीन टी से होने वाले नुकसान...। शायद नहीं। आपने ग्रीन टी से होने वाले फायदों के बारे में तो जरूर सुना होगा लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी, कि ग्रीन टी पीने के कुछ नुकसान भी हैं, जो आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकते हैं। अगर आप अब तक नहीं जानते, तो जरूर पढ़ें, ग्रीन टी के यह 7 नुकसान - 
 
1 अगर आपको लगता है कि ग्रीन टी कैफीन मुक्त है, तो जान लीजिए कि ग्रीन टी में भी कैफीन होता है। हालांकि इसमें कैफीन की मात्रा कॉफी की तुलना में बहुत कम होती है,  लेकिन दिनभर में ग्रीन टी का अत्यधिक सेवन, इससे होने वाली खतरनाक बीमारियां पैदा कर सकता है। इससे आप पेट की समस्या, अनिद्रा, उल्टी, दस्त के शिकार हो सकते हैं।
 
2 प्रेग्नेंसी में या शिशु के जन्म के बाद ग्रीन टी का ज्यादा सेवन फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। इसके ज्यादा सेवन से गर्भपात की संभावना बढ़ सकती है।
 
3 भले ही आपको यकीन न हो, लेकिन ग्रीन टी का ज्यादा सेवन आयरन की कमी का कारण बन सकता है। दरअसल ग्रीन टी में मौजूद टैनिन, खाद्य पदार्थों अ और पोषक तत्वों से होने वाले आयरन के अवशोषण में बाधा उत्पन्न करता है।
 
4 ग्रीन टी का ज्यादा सेवन कैल्शियम की वह मात्रा बढ़ जाती है जो यूरिन  के माध्यम से शरीर से बाहर निकल जाती है। इससे कैल्शियम की कमी हो सकती है जो ऑस्टियोपोरोसिस का कारण बन सकती है।
 
5 एक शोध के अनुसार ग्रीन टी का ज्यादा सेवन शरीर में टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को कम करता है। इस शोध में ये बात भी सामने आई कि ग्रीन टी का सेवन कम करने या इसकी मात्रा में कमी से टेस्टेस्टेरॉन का स्तर सामान्य होने में मदद मिलती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख