kundali milan
✕

ग्‍लोबल हैंड वॉशिंग डे : जानिए किन परिस्थितियों में हाथ धोना है अनिवार्य और क्या है सही तरीका

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (12:29 IST)
हर साल 15 अक्टूबर को 'ग्‍लोबल 'हैंड वॉशिंग डे' यानी की 'विश्व हाथ धुलाई दिवस' मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्‍य है लोगों को अपने कुछ दैनिक कार्यों को करने से पहले व बाद में हाथ धोने के प्रति जागरूक करना। वैसे तो हमें बचपन से ही स्कूल में सिखाया जाता है कि किन कामों को करते हुए हाथ धोना चाहिए। हाथ धोने की आदत हमें हमारे घर पर भी डाली जाती है, बावजूद इसके कई बार लोग जल्दबाजी व आलस के कारण हाथ धोने में लापरवाही करते हैं।
 
'ग्‍लोबल हैंड वॉशिंग डे' को मानाने का कारण यही हैं कि लोगों को हाथ न धोने से होने वाले नुकसान व बीमारियों के प्रति सचेत करना। हमारे आस-पास ढेरों कीटाणु और बैक्टीरिया होते हैं जो हमें दिखाई नहीं देते हैं। हम दिनभर कई चीजों का इस्तेमाल करने के लिए उन्हें छूते हैं जिस वजह से हमारे हाथों में बहुत गंदगी जमा हो जाती है। यदि हाथों को बिना धोए हम भोजन करे व आंखों में लगाए तो इन्फेक्शन और बीमारियां हो सकती है।
 
आइए, जानते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए आपको किन कामों के दौरान हाथों को धोना चाहिए -
 
* भोजन करने से पहले व बाद में हाथ जरूर धोएं।
* यदि आप खाना बनाने जा रहे हों या किसी को सर्व कर रहें हो तो भी हाथ को जरूर धोएं।
* किसी की या स्वयं के घाव की ड्रेसिंग करने से पहले व बाद में हाथ को जरूर धोएं।
* जानवरों को छूने के बाद हाथ धोएं।
* नाक और मुंह पोछने के बाद हाथ धोएं।
* डस्टबिन को छुने के बाद हाथ धोएं।
* टॉयलेट जाने के बाद व वॉशरूम के इस्तेमाल के बाद हाथ जरूर धोएं।
* दवा खाने के पहले हाथ धोएं।
* छोटे बच्चे को गोद में लेने से पहले हाथ धोएं।
* छींकने के बाद हाथ धोएं।
 
इन सभी परिस्थिति में आपको हाथ जरूर धोना चाहिए, साथ ही आपको सही तरीके से हाथ छोना चाहिए। आइए, जानते हैं हाथ धोने का सही तरीका क्या है?
 
सैनिटाइजर या साबुन हाथों में लेकर कम से कम 40 सेकंड तक हाथों को अच्छी तरह से रगड़ कर धोएं। ऐसा करने पर ही बैक्टीरिया और  गंदगी हाथों से निकल पाती हैं।

ALSO READ: 15 अक्टूबर : विश्व हाथ धुलाई दिवस

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कबूतर की बीट से लेकर गाजरघास तक, इस मौसम में इनसे होने वाली बीमारियां हो सकती हैं खतरनाक

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

अगला लेख