Hanuman Chalisa

कोरोना का कहर, फलों में मिला कोरोना वायरस

Updated: गुरुवार, 6 जनवरी 2022 (14:44 IST)
दुनियाभर में कोरोना का साया बहुत तेजी से एक बार फिर फैल रहा है। कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन का संक्रमण दुगनी रफ्तार से लोगों को संक्रमित कर रहा है। कोरोना के बाद से लोगों के जीवन में तेजी से बदलाव आए है। लोग चीजों का छुने से डरने लगे थे। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक पालतू जानवरों से भी कोविड हो सकता है ऐसे में साफ-सफाई का विशेष ध्‍यान रखने की सलाह दी गई। लेकिन यह जानकर आश्चर्य होगा कि खान-पान की चीजों में भी कोविड मिलने लगा है। जी हां, अभी तक सब्जियों को धोकर खाते थे। लेकिन अब खाने की चीज में कोविड मिलने से दहशत और बढ़ गई है।

चीन के एक ड्रेगन फ्रूट में कोरोना वायरस पाया गया है। ये ड्रेगन फ्रूट वियतनाम से आए थे। खबरों के मुताबिक चीन का सुपर मार्केट बंद करा दिया है। पिछले सप्ताह ड्रेगन फ्रूट में कोरोना वायरस फैलने की पुष्टि हुई है। 26 जनवरी तक के लिए वियतनाम से आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, चीन के झेजियांग और जियांग्शी प्रांत के करीब नौ शहरों में फलों में जांच में कोविड की पुष्टि हई है।इसके बाद जिन लोगों ने फलों को खरीदा था उन्‍हें क्‍वारंटाइन होने की सलाह दी गई है। वहीं चीन में अब अन्‍य देश-विदेश से आने वाली खाद्य सामग्री पर भी जांच शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि भारत सहित पूरी दुनिया में कोरोना का कहर अपने चरम पर है। कई देशों में एक बार फिर से लॉकडाउन की नौबत आ गई है। और इसलिए फिर से जिंदगियां घरों में कैद हो रही है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख