ramcharitmanas

Fitness के लिए सुबह ये 8 काम जरूर करें

Updated: शनिवार, 12 मार्च 2022 (10:24 IST)
जिस तरह से बीमारियां छोटी उम्र में ही आपको घेरने लगी है। उस हिसाब से फिटनेस का ख्याल जरूर करना चाहिए। साथ ही आजकल हर कोई फिट दिखना चाहता है लेकिन उसके लिए खानपान छोड़ देते हैं। और कुछ इस तरह से अपना वजन कम करने लगते हैं। लेकिन आप सचमुच अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपने दिन की शुरुआत सही तरह से करना होगी। अगर दिन की शुरुआत ही गलत तरीके से होती है तो पूरे दिन का शेड्यूल बिगड़ जाता है। अगर आप फिट रहेंगे तो हेल्दी और खूबसूरत भी दिखेंगे। तो आइए जानते हैं कैसे करें अपने दिन की शुरुआत -

गर्म पानी पिएं - जी हां, सुबह उठते ही सबसे पहले आपको 2 गर्म पानी पीना चाहिए। आप सादा पानी भी पी सकते हैं। और चाहे तो उसमें नींबू और शहद मिलाकर भी पानी पी सकते हैं। इससे आपकी बॉडी के टॉक्सिन बाहर निकल जाएंगे और चेहरे पर ग्लो बढ़ेगा।  

एक्सरसाइज जरूर करें - एक्‍सरसाइज को अपने रूटीन में जरूर शामिल कर लें। कम से कम 30 से 45 मिनट रोज एक्‍सरसाइज जरूर करें। इससे आपकी बॉडी का एक्‍स्‍ट्रा फैट कम होगा और फिट भी बने रहेंगे। लेकिन खाली पेट एक्सरसाइज नहीं करें। इससे आपको चक्कर आ सकते हैं। एक्सरसाइज से पहले जूस या स्‍मूदी जरूर लें।  

धूप लें - सचमुच बिना दवाओं के फिट रहना चाहते हैं तो सुबह 9 बजे तक की सूरज की धूप जरूर लें। 10 से 15 रोज लेना चाहिए। इससे शरीर को जरूरी विटामिन मिलता है। तनाव कम होता है, डिप्रेशन का शिकार नहीं होते हैं। विटामिन डी की कमी पूरी होती है।  

ब्रेकफास्ट - अधिकतर लोग ऑफिस लेट होने के चक्कर में ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा करके अपनी सेहत का ख्याल नहीं रखते हैं। ब्रेकफास्ट में आप फ्रूट, जूस, पोहा, उपमा, स्‍प्राउट्स खा सकते हैं।

चाय-कॉफी - फिट रहने के लिए सुबह के वक्त में खाली पेट चाय-कॉफी का सेवन नहीं करें। क्योंकि इनमें कैफीन का मात्रा बहुत होती है। और खाली पेट पीने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इस जगह आप ग्रीन टी पी सकते हैं।

सूर्य नमस्कार - जी हां, सूर्य नमस्कार करने से आपकी पूरी बॉडी की एक्सरसाइज होती है। एक्‍सपर्ट के दिशा-निर्देश से यह रोज करना चाहिए। धीरे-धीरे करके आप इसकी संख्या बढ़ा सकते हैं।

मेडिटेशन - कई लोग बॉडी से फीट होते हैं लेकिन मानसिक रूप से फिट नहीं होते हैं। इसके लिए रोज 15 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए। इससे दिमाग तनाव रहित महसूस करता है। और काम पर फोकस भी बढ़ता है।  

- वॉकिंग - जी हां, आज के वक्त में अच्‍छी सेहत और बीमारियों से दूर रहने के लिए वॉकिंग जरूर करें। हर रोज सुबह 30 मिनट वॉक करने से बॉडी में खून का सर्कुलेशन अच्‍छा होता है। हृदय के लिए अच्‍छा होता है, कोलेस्ट्रॉल कम होता है और ताजगी महसूस करते हैं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से दूरी बांग्लादेश को पड़ेगी भारी, तारिक रहमान के सम्मेलन में शामिल होने पर संशय

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

अगला लेख