suvichar

Weight Loss Tips: नींद में भी घटा सकते हैं वजन, जानें 5 आसान उपाय

इन उपाय की मदद से आप सोते समय भी वज़न कम कर सकते हैं

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 5 जनवरी 2024 (16:19 IST)
fat loss tips
  • रात को सोने से पहले ग्रीन टी पिएं जिससे मेटाबोलिज्म तेजी से बढ़ेगा।
  • वज़न घटाने के लिए सोने से पहले आप इसके शेक का सेवन कर सकते हैं।
  • जल्दी खाना खाने से आपका वज़न कंट्रोल में रहता है।
  • बिना कंबल या चादर के सोने से शरीर से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
Weight Loss Tips : आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और ईटिंग हैबिट के कारण कई लोगों का वज़न बढ़ने लगा है। वज़न बढ़ने के कारण शरीर में कई तरह के परिवर्तन होते हैं जिससे हमारी सेहत प्रभावित होने लगती है। ऐसे में कई लोग वज़न कम करने के लिए तमाम तरह की डाइटिंग और प्लान फॉलो करते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि सुबह आपका वज़न कम होता है? आप घर पर सोने से पहले वज़न नाप कर सोएं और सुबह उठने के बाद भी अपना वज़न नापें। ऐसा करने से आपको अपने वज़न में फर्क दिखेगा।
 
ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सोते समय आपके शरीर से पानी का वज़न कम होता है। सोते समय आपकी बॉडी का तापमान बढ़ता है और आप बेहतर सांस लेते हैं। इस कारण से शरीर में जमा हुआ पानी कम हो जाता है और बॉडी रिलैक्स होने लगती है। इसके साथ ही आप कुछ टिप्स की मदद से भी अपना वज़न घटा सकते हैं। आइए जानते हैं इन fat loss tips के बारे में...
 
सोते समय वज़न कैसे घटाएं | How to Lose Weight While Sleeping
 
1. ग्रीन टी : आपने अक्सर सुना होगा कि ग्रीन टी वज़न कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल ग्रीन टी मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में मदद करती है जिससे आपका वज़न जल्दी घटता है। सोने से पहले आप ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं। साथ ही अन्य हर्बल टी जैसी दालचीनी, तुलसी, अश्वगंधा भी सोने से पहले आप ले सकते हैं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी, स्ट्रेस से राहत मिलेगी और वज़न घटाने में मदद होगी। Herbal Tea for Winter: सर्दियों में ये 5 चाय आपके शरीर को रखें गर्म
 
2. कैसिइन प्रोटीन शेक : कैसिइन प्रोटीन धीमी गति से पचने वाला एक डेयरी प्रोटीन है। वज़न घटाने के लिए सोने से पहले आप इसके शेक का सेवन कर सकते हैं। यह प्रोटीन धीरे-धीरे आठ घंटे तक पचता है और आपका मेटाबोलिज्म बूस्ट करता है। हालांकि इसके सेवन से पहले आपको किसी फिटनेस एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरुर लेनी चाहिए।
 
3. जल्दी डिनर करें : अक्सर हमारे पेरेंट्स हमें जल्दी डिनर करने के लिए कहते हैं। जल्दी खाना खाने से आप रात भर लंबे समय तक भूके रहते हैं और आपके पेट को आराम मिलता है। साथ ही जल्दी खाना खाने से आपका वज़न भी कंट्रोल में रहते हैं। अपने डिनर का समय फिक्स करें और समय से खाना खाएं।
 
4. जल्दी सोएं : सिर्फ पूरी नींद ही नहीं बल्कि जल्दी सोना भी आपकी सेहत के लिए ज़रूरी होता है। आप कोशिश करें कि नियमित समय पर नींद लें। इससे आपकी बॉडी का सिस्टम सही रहेगा और आपके शरीर के अंग सही ढंग से काम करेंगे।
 
5. चादर या कंबल के बिना सोएं : एक स्टडी के अनुसार जब आप गर्म तापमान की तुलना में ठंडे तापमान में सोते हैं तो ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। आपको बता दें कि बिना कंबल या चादर के सोने से शरीर को ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है क्योंकि आपका शरीर आपको गर्म करने की कोशिश करता है। 
ALSO READ: रात में कितना पानी पीना चाहिए या नहीं पीना चाहिए?
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

सावन मास पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

Shravan Essay: आस्था, प्रकृति और पवित्रता का उत्सव श्रावण मास, पढ़ें रोचक निबंध

London Trip: प्रधानमंत्री से पब्लिक तक मेट्रो, सिटी बस में सफर करते हैं

Monsoon Health Tips: बारिश में फिट कैसे रहें?

आगे तो बढ़ रहे हैं… पर किस दिशा में? कहीं ऐसा तो नहीं कि जीवन बेहतर बनाने की दौड़ में हम जीना ही भूलते जा रहे हैं?

अगला लेख