sundarkand

कैसे करें हेल्दी उपवास, जानिए 5 डाइट टिप्स

Updated: सोमवार, 12 फ़रवरी 2018 (18:02 IST)
व्रत रखने का मुख्य उद्देश्य शरीर और मन का शुद्ध‍िकरण होता है। इसके अलावा सेहत के लिए भी उपवास करना फायदेमंद होता है, अगर इसे सही तरीके से किया जाए और इस दौरान लिया जाने वाला आहार भी सेहतमंद हो। जानिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए उपवास में क्या खाएं - 
 
1 अगर आप उपवास कर रहे हैं और इस दौरान सिर्फ फल पर ही निर्भर हैं, तो आप हर तीन घंटे में कोई फल खा सकते हैं। चीकू, केला, पपीता, अमरूद ऐसे फल हैं जो आपका पेट बाकी फलों की अपेक्षा अधिक देर तक भरा रखेंगे।  
यह भी पढ़ें : हल्दी वाले दूध के 11 बेमिसाल फायदे
 
2 अगर आप उपवास के लिए सिर्फ जूस और अन्य रसों पर निर्भर हैं, तो फलों के जूस के अलावा बेल का जूस, शिकंजी, गाजर का जूस, पालक का जूस, टमाटर सूप, या लौकी का जूस पी सकते हैं।
 
3 अगर आप फलों या जूस का सेवन नहीं करना चाहते, तो आंशिक उपवास में हर ढाई घंटे के अंतराल में एक गिलास पानी में नींबू और एक चम्मच शहद डालकर इसका सेवन कर सकते हैं, या फिर शहर के स्थान पर शकर का उपयोग भी कर सकते हैं।
 
यह भी पढ़ें : ये 5 लक्षण नजर आएं, तो हो सकता है फेफड़ों का कैंसर
 
4  अगर आप इनमें से कुछ भी नहीं लेते हैं, तो फिर आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी पिएं, इससे शरीर के सभी विकार दूर होते हैं। हर एक से डेढ़ घंटे में एक गिलास पानी अवश्य पिएं। 
 
5 अगर आप उपवास में फरियाल आहार लेते हैं, तो साबूदाने की जगह मोरधन, कूट्टू के आटे या राजगिरे की बनी चीजें या फिर आलू या शकरकंद से बने व्यंजन लेंगे तो बेहतर होगा। इससे पाचन संबंधी परेशानी नहीं होगी। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती पर बॉलीवुड के 25 सदाबहार गाने, हर दोस्त को आएंगे पसंद

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्ती कब बदल जाती है प्यार में? जानिए 7 बड़े संकेत

खूब खाइए कि आप लखनऊ में हैं...

फ्रेंडशिप डे 2026: दोस्त कितने प्रकार के होते हैं? जानिए किन दोस्तों से रहना चाहिए सतर्क

अगला लेख