Hanuman Chalisa
✕

हरतालिका तीज पर डायबिटीज के मरीज व्रत रखने से पहले ये 7 बातें जान लें

Published: गुरुवार, 29 अगस्त 2019 (12:48 IST)
डायबिटीज मरीजों के लिए व्रत-उपवास करना आसान नहीं है, क्योंकि लंबे समत तक भूखे-प्यासे रहने से डायबिटीज के मरीजों की सेहत को नुकसान होता है। घंटों तक भूखा रहने से डायबिटीज के रोगियों में शुगर कम हो सकती है जिसे हाइपोग्‍लाइसीमिया कहते हैं। इस स्‍थिति में अचानक पसीना आना, कमजोरी, कंपकंपी और धड़कन तेज होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
 
इसी तरह डायबिटीज के कुछ मरीजों में भूखा रहने से शुगर बढ़ भी सकती है जिसे हाइपरग्‍लाइसीमिया कहते हैं। यह स्थिति तब बनती है जब आप इंसुलिन नहीं लेते और डाइट में तली हुई या ज्यादा शुगर वाली चीजें लेते हैं।

ALSO READ: हरतालिका तीज पर जानिए 16 श्रृंगार का राज, सेहत के लिए हर श्रृंगार है खास
 
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, और हरतालिका तीज पर व्रत रखने की सोच रहे हैं तो आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल दोनों बैलेंस रखना होगा। साथ ही नीचे बताई जा रही बातों का भी खास ख्याल रखें -
 
1 सबसे पहले तो अपने डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें कि आपके लिए व्रत रखना ठीक है या नहीं और आप किन परिस्थतियों में व्रत रख सकते हैं।
 
2 बाजार में मिलने वाली नमकीन, चिप्‍स और अन्य फरियाली चीजों का सेवन न करें, क्‍योंकि इसमें नमक और शुगर की अतिरिक्त मात्रा होती है जो आपके लिए नुकसानदायक है।

ALSO READ: हरतालिका तीज पर खूबसूरत त्वचा पाने के लिए लगाएं ये 5 असरदार उबटन
 
3 अगर आप डायबिटीज के साथ हाई ब्लडप्रेशर के भी मरीज हैं तो बगैर नमक का व्रत न करें।
 
4 डायबिटीज के रोगी फलों के साथ-साथ ड्राफ्रूट्स, जैसे - भुने मखाने, बादाम, अखरोट का सेवन समस-समय पर कर सकते हैं।
 
5 उपवास के दौरान शुगर लेवल नियमित चेक करते रहें। शुगर के घटने या बढ़ने की स्थति में इसे जल्द बैलेंस करने का प्रयास करें।

ALSO READ: हरतालिका तीज व्रत की 10 बहुत सरल बातें आपको पता होना चाहिए
 
6 शरीर में डिहाड्रेशन न हो, इससे बचने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करते रहें और ज्यादा से ज्यादा पानी या छाछ का सेवन करें।
 
7 अगर आपकी शुगर कंट्रोल में नहीं होती, डायबिटीज से जुड़ी कोई और परेशानी है, आप इंसुलिन लेते हैं या फिर आपको टाइप 1 डायबिटीज है तो व्रत रखने से बचना चाहिए।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख