sawan somwar

वर्क एट होम में कंधों का भी रखें ख्याल, वरना दर्द से होंगे बेहाल

Updated: सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (14:30 IST)
इस वक्त कोरोना के चलते अधिकतर लोग अपने घर से काम कर रहे हैं यानी वर्क फ्रॉम होम हैं। ऐसे में लगातार लैपटॉप और कम्प्यूटर के सामने बैठकर काम करते-करते थकान महसूस होना तथा कंधे और पीठ में दर्द होना जैसी समस्याएं देखी जाती हैं। वहीं सर्दियों के मौसम ये समस्या और ज्याद बढ़ जाती है, अगर आप भी इस समस्या से जुझ रहे है, तो हम आपको कुछ ऐसी एक्सरसाइज बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप इन समस्या से निजात पा सकते हैं।  
 
कंधे और पीठ में दर्द होने पर कौन-सी एक्सरसाइज की जानी चाहिए, इस बारे में बता रहे हैं डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा, जो कि फिजियोथैरेपिस्ट एवं योग प्रशिक्षक हैं।
 
डॉ. चंद्रशेखर विश्वकर्मा
 
दोनों हाथों को सिर के पीछे ऊपर से ले जाते हुए खिंचाव करना है।
 
दोनों कोहनियों को मोड़ते हुए उंगलियों को कंधों पर रखना एवं कंधों को गोल-गोल घड़ी की दिशा एवं विपरीत दिशा में घुमाना है।
 
दोनों कंधों को ऊपर-नीचे एवं आगे-पीछे करें।
 
सिर को बाएं-दाएं घुमाना, झुकाना एवं गोल-गोल घुमाना है।
 
अब जानते हैं पीठ में दर्द के लिए व्यायाम
 
सीधे बैठकर या खड़े होकर दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में क्रॉस करते हुए पकड़ना, उसके बाद दोनों हाथों को सीधे कंधे के स्तर तक लाना और उसी समय सिर को आगे झुकाना है। इससे पीठ पर काफी खिंचाव आता है।
 
तकिए पर सिर रखते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को पुन: आपस में क्रॉस करना है। दोनों हाथ सीधे ऐसे ही खड़े कर लीजिए।
 
दोनों पैरों को दूर फैलाकर रखिए। अब बिना हाथों को मोड़े बारी-बारी से दोनों तरफ अपने शरीर के ऊपरी हिस्से को मोड़ें।
 
ध्यान रहे, कलाई एवं कोहनी को मुड़ने मत दीजिए।

ALSO READ: Summer Health Care : जानिए गर्मियों में नींबू पानी के 10 फायदे

ALSO READ: आई केयर : आंखों को थकान से राहत देगा गुलाब जल, कम होगा तनाव

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख