Hanuman Chalisa
✕

सेहतमंद बालों के लिए इन विटामिन को डाइट में शामिल करें

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (14:28 IST)
यदि आप खूबसूरत बालों की चाहत रखते हैं तो अपने बालों की सेहत पर ध्यान दे। सेहतमंद बाल खूबसूरत और मजबूत होते है। बालों की सेहत के लिए अपनी डाइट में कुछ विटामिन को जरूर शामिल करें। नीचे बताए गए विटामिन युक्त पदार्थ का सवन करने के साथ ही ये भी जान लीजिए कि किस विटामिन से बालों की सेहत को क्या फायदा होता है -
 
1. विटामिन ए :
विटामिन ए बालों को लंबा, घना व मुलायम बनाए रखता है। विटामिन ए की कमी का प्रभाव सबसे पहले बालों पर ही पड़ता है और वे अपनी सुंदरता खोकर बेजान दिखाई देते हैं। शरीर में विटामिन ए की 1000 से 4000 यूनिट की जरूरत होती है।
 
2. बी कॉम्प्लेक्स : शरीर में बी कॉम्प्लेक्स की कमी से बाल असमय सफेद होने लगते हैं और कमजोर होकर गिरने लगते हैं। बी कॉम्प्लेक्स में पाया जाने वाला पैंटोथैनिक एसिड सफेद बालों को काला करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पैरा एमिनो बैंजाइक एसिड तथा फोलिक एसिड भी बालों को काला काने में सहायक होते हैं।
 
3. विटामिन सी : शरीर में विटामिन सी की कमी से बालों में रूखापन आ जाता है और सिर की त्वचा पर सूखी पपड़ी जम जाती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होती हैं और बाल गिरने लगते हैं।
 
4. विटामिन डी : शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी, बालों को मोटा, लंबा व स्वस्थ बनाए रखता है।
 
5. विटामिन ई : यह विटामिन शरीर में एंड्रोजन नामक हार्मोन को उत्प्रेरित करता है, जो बालों को सुंदर, घना, चमकदार बनाने में सहायता करता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

अगला लेख