ramcharitmanas

Electronic Cigarette भी है आपकी सेहत के लिए हानिकारक

Updated: गुरुवार, 1 जून 2023 (15:49 IST)
E-Cigarette Side Effects
यह बात सच है कि 'सिगरेट को आप नहीं बल्कि सिगरेट आपको पीती है।' धूम्रपान हमारी सेहत के लिए जानलेवा है पर कई लोग इसके नुक्सान जानकार भी अनजान हैं। बढ़ती टेक्नोलॉजी के साथ धूम्रपान करने के तरीके भी एडवांस हो गए हैं। आज का युथ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का सेवन करता है जिसे e-cigarette या vapes भी कहा जाता है। इन युथ का मानना है कि इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट, साधारण सिगरेट जितनी हार्मफुल नहीं होती है। आपको बता दें कि इ-सिगरेट भी सेहत के लिए काफी हानिकारक होती है। युथ या टीनएज को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। चलिए जानते हैं इ-सिगरेट के नुक्सान........

इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट क्या होता है? कैसे करती है इ-सिगरेट काम?

क्या हैं इ-सिगरेट के नुक्सान?
1. निकोटीन तत्व: इ-सिगरेट में निकोटीन तत्व होता है जो हमारी सेहत के लिए हानिकारक है। युथ को निकोटीन का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे उनकी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ता है।

2. स्ट्रेस: शुरुआत में निकोटीन के सेवन से स्ट्रेस रिलीफ होता है पर रेगुलर निकोटिन के सेवन से स्ट्रेस बढ़ता है। टीनएज और युथ में खराब मेंटल हेल्थ की संभावना काफी अधिक होती है। ऐसे में निकोटीन उनके बढ़ते स्ट्रेस और एंग्जायटी का कारण बन सकता है।

3. फेफड़ों की समस्या: इ-सिगरेट के सेवन से आपको फेफड़ों की समस्या हो सकती है। इ-सिगरेट आपके फेफड़ों में सूजन या इंफेक्शन की समस्या बढ़ा सकती है। साथ ही फेफड़ों की नालियां सकरी हो सकती हैं।

4. इ-लिक्विड सिर्फ पानी नहीं होता: अगर आप सोचते हैं कि इ-सिगरेट में मौजूद लिक्विड सिर्फ पानी होता है तो आप गलत हैं। इ-सिगरेट के लिक्विड में निकोटीन के साथ कई हार्मफुल केमिकल भी मौजूद होते हैं। इसके सेवन से आपको बचना चाहिए।
ALSO READ: Tobacco Withdrawal Symptoms: धूम्रपान छोड़ने के बाद शरीर में किस तरह के लक्षण दिखते हैं?

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख