सिर्फ शरीर नहीं smoking आपके mental health को भी करती है प्रभावित
smoking mental health effects
जब व्यक्ति स्मोक करता है तो निकोटीन नामक केमिकल उसके दिमाग में 10 सेकंड के अंदर पहुंच जाता है। शुरुआत में निकोटीन आपके मूड और ध्यान को बेहतर करता है। साथ ही आपका स्ट्रेस और गुस्सा कम होता है जिससे मसल रिलैक्स होते हैं और भूक कम लगती है। रेगुलर निकोटिन से आपकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है। जब आप धूम्रपान छोड़ते हैं तो आपको टोबैको विथड्रावल लक्षण (tobacco withdrawal symptoms) हो सकते हैं। इन लक्षणों में आपका स्ट्रेस बढ़ जाता है और साथ ही नींद की समस्या भी होती है।
स्मोकिंग छोड़ने के बाद कैसे मेंटल हेल्थ बेहतर होती है?
- स्मोकिंग छोड़ने के कुछ समय बाद आपको ज़्यादा स्ट्रेस होगा पर धीरे-धीरे आपका स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होने लगेगा।
- आपका मूड बेहतर रहेगा और चीड़-चिड़ापन नहीं होगा।
- बेहतर सेहत के कारण आपकी मेंटल हेल्थ भी बेहतर रहेगी।
- रेगुलर स्मोकिंग करने से आपके दिमाग में डोपामाइन का प्रोडक्शन कम होता है।
- आपको नींद की समस्या से राहत मिलती है।
1. संकल्प लें : स्मोकिंग छोड़ने के लिए सबसे पहले आपको संकल्प लेने की ज़रूरत है। साथ ही स्मोकिंग छोड़ने के बाद आपके शरीर में जो लक्षण दिखने वाले हैं उनके लिए भी तैयार रहें। स्मोकिंग छोड़ने के लिए आप किस तरह की दवाई का इस्तेमाल करेंगे, आपको ये भी निर्णय करना है।
2. परिवार का साथ लें : स्मोकिंग छोड़ने के लिए फॅमिली सपोर्ट एक बेहतरीन मोटिवेशन होता है। आप अपने परिवार का साथ ले सकते हैं। आप से ज़्यादा आपका परिवार आपको स्मोकिंग के लिए रोकेगा।
3. स्ट्रेस को कम करने के लिए दूसरा तरीका देखें : अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए दूसरा तरीका देखें। आप एक्सरसाइज, योग, थेरेपी या क्रिएटिव एक्टिविटी के ज़रिए अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।

