sawan somwar

Domestic Help Precautions: घर में आने लगी हैं मेड सर्वेंट तो रखें इन 10 बातों का ध्यान

Updated: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (11:44 IST)
कोरोनावायरस से बचे रहने के लिए सामाजिक दूरी, आसपास साफ-सफाई रखना और व्यक्तिगत हाइजीन का पूरा ख्याल रखना जरूरी कदम है, वहीं लॉकडाउन के बाद भी हमें सावधान रहने की जरूरत है। यदि आप उन लोगों में शुमार हैं जिन्होंने घर में मेड सर्वेंट को आने की इजाजत दे दी है तो आपको कुछ आवश्यक बातों का ख्याल रखने की जरूरत है। आइए जानते हैं।
 
अगर आप घर में मेड सर्वेंट को वापस काम पर रखने के बारे में सोच रही हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि वे जिस जगह से आ रही हैं, उनके आस-पास कोरोना पॉजिटिव तो नहीं हैं?
 
मेड सर्वेंट के घर में आने से पहले उन्हें अपने हाथ-पैरों को अच्छी तरह साफ करने के लिए कहें। इसके लिए आप अपने एंट्री गेट पर ही पानी से भरी बाल्टी और हैंड वॉश रख सकते हैं।
 
मेड को फेस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए कहें और जब वे आपके घर पर आए तो उन्हें एक फ्रेश मास्क और हैड ग्लव्स दें।
 
जब वे घर में आए तो उनकी चप्पल घर के बाहर ही उतरवा लें और उन्हें घर के अंदर पहनने के लिए साफ चप्पल दें। फिर उनके जाने के बाद इसे भी डिसइंफेक्ट कर लें।
 
जब तक मेड आपके घर में मौजूद रहे, उस दौरान सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि घर के हर सदस्य को मास्क पहनना चाहिए।
 
किसी भी चीज को हाथ लगाने से पहले उन्हें अपने हाथों को साफ करने के लिए कहें।
 
उनसे दूरी बनाए रखें। यदि आपकी आदत है काम में हाथ बंटाने की तो कुछ समय के लिए आप ऐसा न करें और आवश्यक दूरी बनाए रखें।
 
अगर कोई व्यक्ति बाहर से आ रहा है, जैसे मेड तो उन्हें बच्चों और बुजुर्गों के संपर्क में न आने दें।
 
व्यक्तिगत हाइजीन पर वे ध्यान दें, इस बात का ख्याल रखें।
 
बर्तन को धुलवाने के बाद आप उनका इस्तेमाल करने से पहले बर्तनों को धो लें, उसके बाद ही आप बर्तनों का इस्तेमाल करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

अगला लेख