Hanuman Chalisa

ये फॉलो करेंगी तो आप हो जाएंगी दिशा की तरह टोन्‍ड फिगर

WD
शुक्रवार, 17 जनवरी 2020 (15:59 IST)
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दिशा पटानी आज यंग लड़कियों की इंस्‍पिरेशन बन चुकी हैं। क्‍योंकि वो फिट हैं, स्‍लिम है और स्‍टाइलिश भी। लेकिन इन सबके पीछे है उनका वर्कआउट, डाइट और भी बहुत से राज। तो आज हम आपको बताएंगे आखिर क्‍या है दिशा पटानी की फिटनेस और उनकी डाइट का राज। दिशा को फॉलो कर के आप भी पा सकती हैं एक टोन्‍ड फिगर। बता दें कि दिशा की मलंग फिल्‍म का ट्रेलर लॉन्‍च हो गया है, वे अगले महीने इस फिल्‍म में नजर आएंगी।

योगा से होती है सुबह
दिशा अपनी सुबह की शुरुआत योगा से करती है। वह हफ्ते में सिर्फ 4 दिन जिम जाती हैं और कई तरह की एक्सरसाइज करती है। कार्डियो एक्सरसाइज से लेकर रिंग डिप्स, लाइट वेट ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग उनकी फिटनेस रूटीन में शामिल है।

कभी वर्कआउट नहीं करती मिस
वर्कआउट में सबसे जरुरी है कभी इसे मिस नहीं करना। दिशा कभी वर्कआउट करना नहीं भूलती। वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी कॉन्शियस रहती हैं। वह कहीं भी रहें, वर्कआउट करना उनकी आदत बन गई है। शायद आप नहीं जानते होंगे कि दिशा ट्रेंड जिमनास्ट भी हैं।

डांस भी है उनका फिटनेस फंडा
दिशा की फिटनेस का राज काफी हद तक डांस भी है। उन्हें डांस करने में काफी मजा आता है इसलिए वह नए-नए डांस फोर्म सीखती रहती है। वह रोजाना कम से कम आधा घंटा डांस जरूर करती है। वो कहती भी है कि अलग-अलग डांस फॉर्म सीखकर फिट रह सकते हैं।

रूटीन में है मेडिटेशन
शांत बैठकर मेडिटेशन करना दिशा को काफी पसंद है। उनका मानना है कि मेडिटेशन मानसिक ही नहीं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है।

बॉक्सिंग भी है फिटनेस मंत्र
बॉक्सिंग भी दिशा का फिटनेस मंत्र है। इससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है और मोटापा कंट्रोल में रहता है।

दिशा का डाइट प्लान
प्रोटीन से भरपूर डाइट लेती है दिशा
दिशा अपने खान-पान में प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर फूड्स शामिल करती हैं। ब्रेकफास्ट में वह ओट्स, कॉर्नफ्लैक्स, 2-3 अंडे, टोस्ट, 1 गिलास दूध या जूस लेती हैं। वहीं लंच में वह फ्रूट या वेजिटेबल सलाद खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा शाम के स्नैक्स में वह बादाम और मूंगफली खाती हैं।

डिनर होता है हल्‍का
डिनर में वह सूप, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और दालों का सेवन करती हैं। वैसे फिगर मेंटेन रखने के लिए हर कोई मीठा अवॉइड करता है लेकिन दिशा कभी-कभी मीठा खा लेती है।

ग्रीन चीजें हैं पसंद
वह ग्रीन चीजें लेती हैं। इसके अलावा उन्हें फ्रूट्स खाना भी खूब पसंद है। दिशा कहती है कि हैल्दी डाइट के साथ-साथ समय पर खाना भी बहुत जरूरी है।

पीती हैं खूब पानी
दिशा दिनभर में खूब सारा पानी पीती है, जोकि उनकी फिगर को मेंटेन रखने के साथ चेहरे को ग्लोइंग भी बनाता है।

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख