Hanuman Chalisa
✕

मोमोज खाने के शौकीन हैं? तो इसे खाने के नुकसान भी जान लीजिए

Updated: शनिवार, 9 जनवरी 2021 (13:48 IST)
अधिकतर लोगों को मोमोज खाना काफी पसंद होता है। उनकी ये पसंद सेहत के लिए कितनी हानिकारक सिध्द हो सकती है वे इससे अनजान रहते है, जी हां आपके मुंह के स्वाद को बढ़ाने वाले मोमोज आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाते है, आइए जानते हैं इनके सेवन से होने वाले हानिकारण प्रभाव के बारे में
 
1 मोमोज को बनाने में मैदे का इस्तेमाल किया जाता है और मैदे में एजोडीकार्बोना माइड, बेंजोइल पेरोक्साइड जैसे तत्व मिलाए जाते हैं, मोमोज में मैदे को सॉफ्ट बनाएं रखने के लिए एलोक्सन नाम का तत्व भी मिलाया जाता है, जो सेहत के लिए हानिकारक होता है।  
 
2 कई लैब टेस्ट में ये पाया गया है कि मोमोज को बनाने में मैदे में जो तत्व मिलाए जाते है, वह शरीर के पैंक्रियाज को नुकसान पहुंचा सकते हैं, साथ ही डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं।  
 
3 नॉनवेज मोमोज को बनाने के लिए जिस चिकन मांस का इस्तेमाल किया जाता है उसकी गुणवत्ता ज्यादा अच्छी नहीं होती है। कई बार चिकन मांस की गुणवत्ता बहुत खराब होती है जो किसी को भी बीमार कर सकती हैं।
 
4 मोमोज के साथ परोसी जाने वाली चटनी अत्यधिक तीखी होती है। कई बार अत्यधिक तीखेपन से आप बवासीर के शिकार हो सकते है। 
 
5 एक रिसर्च के मुताबिक स्ट्रीट फूड में समोसा, छोले-भटूरे, बर्गर और मोमोज बिल्कुल भी खाने लायक नहीं हैं। इन्हें खाने से डायरिया, फूड पॉइजनिंग, पेट दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं। 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख