biodatamaker

ऑयल पुलिंग यानि तेल से कुल्ला करने के 2 नुकसान, जरूर जान लीजिए...

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (13:02 IST)
ऑयल पुलिंग के बारे में आपने जरूर सुना होगा। मुंह में पैदा होने वाले बैक्टीरिया को खत्म कर मुंह की सफाई के लिए ऑयल पुलिंग का इस्तेमाल किया जाता है और माना जाता है कि यह सुपर सफाई के लिए कारगर है। लेकिन हम आपको बता दें कि ऑयल पुलिंग के अपने कुछ नुकसान भी हैं, जो शायद आपको सूट न करें। पहले जानिए ऑयल पुलिंग के बारे में, फिर बताते हैं इसके नुकसान - 
 
क्या है ऑयल पुलिंग - दरसल ऑयल पुलिंग एक तरह से तेल का कुल्ला करना है। इस प्रक्रिया में ज्यादातर नारियल के तेल का प्रयोग किया जाता है। इसमें तेल को मुंह में डालकर 5 से 10 मिनट तक मुंह में ही घुमाया जाता है, ताकि यह मुंह के कोने-कोने तक पहुंच जाए। और जब यह लार के साथ मिलकर पतला हो जाता है, तो इसे थूक दिया जाता है। कहा जाता है कि यह बैक्टीरिया की सफाई का बढ़िया तरीका है।
 
नुकसान - 1) इस प्रक्रिया में यह भी संभव है कि तेल की कुछ मात्रा लार के साथ आपके पेट में भी चली जाए। और ऑयल पुलिंग का पहला नुकसान यही है। दरअसल यह तेल अगर पेट में जाता है, तो इसका पाचन काफी मुश्किल होता है और इसके लिए आपके पाचन तंत्र को काफी मेहनत करनी होती है।
 
2) यह समस्या अगर थोड़ा और बढ़ती है, तो आपके सिर में दर्द भी पैदा होता है जिसे आम भाषा में आप, सिर चढ़ना कहते हैं। तो अगली बार जब भी आप ऑयल पुलिंग करने वाले हों, एक बार इस बारे में जरूर सोच लें।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

सत्य, प्रेम, करुणा से लेकर राम हरि और जयजगत तक विनोबा भावे का सर्वोदय दर्शन!

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

अगला लेख