ramcharitmanas
✕

कार्तिक पूर्णिमा आज, बन रहा है यह शुभ और दुर्लभ संयोग, धन और अमृत बरसेगा अगर कर लिए यह उपाय

Updated: शुक्रवार, 23 नवंबर 2018 (12:40 IST)
कार्तिक पूर्णिमा 23 नवंबर 2018 दिन शुक्रवार को है। यदि इस दिन आप गंगा स्‍नान करते हैं तो आपको विशेष फल की प्राप्‍ति होगी।
 
साल 2018 का अंतिम पर्व कार्तिक पूर्णिमा सनातन धर्म का बहुत ही महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आता है। इसी दिन महादेव ने त्रिपुरासुर नामक असुर का संहार किया था। इसी कारण से इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस अवसर पर पवित्र नदी का स्नान, दीपदान, भगवान की पूजा, आरती, हवन तथा दान का बहुत महत्व है। 
 
कार्तिक पूर्णिमा दिनांक 22 को ही 12 बजकर 55 मिनट पर आरंभ होकर 23 को 11 बजकर 11 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। यदि इस दिन आप गंगा स्‍नान करते हैं तो आपको विशेष फल की प्राप्‍ति होगी क्‍योंकि इस दिन आकाश से अमृत वृष्टि होती है। इसी अमृत को पाने के लिए लाखों श्रद्धालु धर्मनगरी में स्‍नान करने आते हैं।

दिन की शुरुआत परिघ नाम के योग से हो रही है। सबसे खास बात है कि चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में आ चुका है। कृतिका नक्षत्र होने की वजह से आज का दिन अत्यंत शुभ योगों का निर्माण कर रहा है। 

यदि आपको खुद के सारे कष्‍ट दूर करके धनवान बनना है तो इस दिन यह उपाय जरूर करें... 

ALSO READ: कार्तिक पूर्णिमा आज, यह है शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि, दीपदान का महत्व...
 
धनवान बनने के लिए करें उपाय
 
इस दिन अपने घर को गंदा बिल्‍कुल ना छोड़ें और साफ-सफाई जरूर करें। ऐसा करने से घर में लक्ष्‍मी जी का आगमन होता है। अपने घर के द्वार को भी सजाएं। 
 
घर के द्वार के सामने स्वास्तिक बनाएं तथा विष्णु भ गवान और मां लक्ष्मी की पूजा करें। 
 
कार्तिक पूर्णिमा पर चांद जरूर देखें और साथ ही उसे मिश्री और खीर का भोग चढ़ाएं। 
 
इस दिन गो दान का फल अनंत पुण्यदायी है। 
 
इस दिन दीपदान करने का भी महत्व होता है। इससे घर की सभी परेशानियां दूर होती हैं और सुख का वास होता है। यदि आप किसी कारण नदी में दीपदान नहीं कर सकते तो इस दिन किसी पास के मंदिर में जा कर दीप-दान करें। 
 
चावल, शकर और दूध का दान या बहुत थोड़ी मात्रा में नदी में इन्हें बहाने से भी अक्षय पुण्य फल मिलता है। 

ALSO READ: यह है कार्तिक पूर्णिमा कथा : इसलिए भगवान शिव को कहा जाता है त्रिपुरारी

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शारदीय नवरात्रि 2026: महाअष्टमी और महानवमी की तिथि, पूजा मुहूर्त एवं व्रत पारण

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में चतुर्थी के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्रद्ध

विजयादशमी 2026: कब है दशहरा, रावण दहन कब होगा?

16 shradh paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में तृतीया के श्राद्ध का महत्व, जानिए कैसे और किसका करते हैं श्राद्ध

अक्टूबर 2026 के ग्रह गोचर और नक्षत्र परिवर्तन सहित जानिए प्रमुख व्रत एवं त्योहार

अगला लेख