Daily Horoscope
✕

रक्त संचार को बेहतर कर दिल को सेहतमंद बनाना है, तो ऐसी डाइट लें

Updated: मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019 (12:12 IST)
आपको ऐसी खबरे अक्सर सुनने को मिलती है कि किसी को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, ऐसे में दिल के स्वास्थ्य को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दिल में अच्छी तरह से रक्त संचार हो और दिल हेल्दी बना रहे, इसके लिए आप नियमित व्यायाम के अलावा अपनी डाइट में इन चीजों को भी शामिल कर सकते हैं -   
 
1 ड्रायफूट्स :
ड्रायफूट्स, नट्स जो फाइबर और गुड फैट्स से भरपूर हों, आपके दिल को सुरक्षित रखते हैं। मुट्ठी भर अखरोट या बादाम जैसे मेवों को अपनी डाइट में शामिल कीजिए और अपने दिल को स्वस्थ रखें।
 
2 भरपूर फल :
फलों के किसी भी प्रकार के फायदों से इनकार नहीं किया जा सकता। पपीता और संतरा जैसे बीटा कैरोटीन, पोटेशियम और फाइबर से भरपूर फलों को खाने से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं।
 
3 हरी सब्जियां :
पालक, ब्रोकोली और शतावरी जैसी चीजें भी बीटा कैरोटीन, फोलेट और फाइबर से भरपूर होती हैं। रोजाना हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करना भी दिल को स्वस्थ रखने का अच्छा तरीका है।
 
4 अलसी  :
ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अलसी में फाइबर, फाइटाएस्टोजेन्स भी मौजूद होते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है। इसे आप भूनकर या पीसकर खा सकते हैं।
 
5 साबुत अनाज - होल ग्रेन यानि साबुत अनाज में ग्लूटेन नहीं पाया जाता और ये फाइबर से भरपूर होते हैं। रोजाना की डाइट में इन्हें शामिल करके रक्त संचार को बेहतर और दिल को सेहतमंद रखा जा सकता है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वरिष्ठ अधिकारी चक्रपाणि दत्त मिश्र की पुस्तक 'कमेंट्री ऑन इंडियन स्टाम्प एक्ट, 1899' का गौरवमयी विमोचन

फेमिनिस्‍ट औरतों को एक तख़्ती पर मर्दों के लिए यह भी लिखना चाहिए

रानी दुर्गावती जयंती 2026: स्वाभिमान के लिए सीने में घोंप ली थी कटार, जानें गोंडवाना की महान महारानी के अमर बलिदान की कहानी

कब मनाई जाती है गुरु नानक देव की पुण्यतिथि? जानें उनके प्रेरणादायी प्रसंग और अनमोल विचार

HPV वाले कैंसर से बचाने में कितना कारगर है टीका?

अगला लेख