ramcharitmanas
✕

खतरनाक हैं स्मार्टफान से होने वाले ये 5 नुकसान, जो वैज्ञानिक भी बता रहे हैं

Updated: शुक्रवार, 14 दिसंबर 2018 (14:41 IST)
इलेक्ट्रॉनिक और स्मार्ट चीजें जीवन को आसान तो बनाती हैं, लेकिन साथ ही कुछ नुकसान भी देकर जाती हैं। 
स्मार्टफोन का ज्यादा उपयोग नुकसानदायक है, यह तो लगभग सभी जानते हैं, लेकिन वे शायद ये नहीं जानते कि ये नुकसान हद से ज्यादा खतरनाक या यूं कहें घातक हो सकते हैं। जानिए आखिर क्यों स्मार्टफोन है नुकसानदायक, और कौन से नुकसान इससे हो सकते हैं -  
 
1 वैज्ञानिकों ने पता लगाया है कि स्मार्टफोन, लैपटॉप और कम्प्यूटर से निकलने वाली आर्टिफिशल रौशनी आपकी नींद को प्रभावित करती है।
 
2 इतना ही नहीं ये काफी हद तक आपको माइग्रेन, अनिद्रा, जेट लैग और कर्काडियन रिदम यानी बॉडी क्लॉक से जुड़ी बीमारियों का शिकार भी बना देती हैं।
 
3 चूंकि ये रौशनी आंखों पर सीधा प्रभाव डालती है, इसलिए आंखों की क्षमता को तेजी से कम करती हैं और इससे संबंधित समस्याओं को बढ़ा देती हैं।  
 
4 अमेरिका के साल्क इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों के अनुसार हमारे बॉडी क्लॉक को तय करने में सक्षम आंखों की कुछ कोशिकाएं जब देर रात आर्टिफिशल लाइट के संपर्क में आती हैं तो हमारा आंतरिक समय चक्र प्रभावित हो जाता है, और स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां शुरु हो जाती हैं। 
 
5 अनुसंधानकर्ताओं के मुताबिक इन विकारों को कैंसर, मोटापा, इंसुलिन के प्रति प्रतिरोध, मेटाबॉलिज्म सिंड्रोम और कई अन्य बीमारियों से जोड़ कर देखा जाता रहा है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख