suvichar

वायरस से बचने के लिए नल और दरवाजे के हैंडल्स को इस तरह करें साफ, जानिए टिप्स

Updated: बुधवार, 17 मार्च 2021 (11:48 IST)
कोरोनावायरस से बचाव की तमाम हिदायतों के बीच साफ-सफाई पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है। इस वायरस से बचाव का एकमात्र उपाय है सफाई। घर की साफ-सफाई, घर में आई चीजों की सफाई, व्यक्तिगत हाइजीन- ये सभी बातें कोरोना से बचने के लिए मायने रखती हैं। जितनी सफाई और सुरक्षा नियमों का आप पालन करेंगे, उतना ही ये वायरस आपसे दूर रहेगा।
 
हम अपना सबसे ज्यादा वक्त अपने घर पर ही बिताते हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई का विशेष तौर पर ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि घर की ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें साफ करना बेहद जरूरी है। लेकिन हम उन्हें ही नजरअंदाज करते हैं, जैसे दरवाजे, दरवाजे के हैंडल, नल, फ्रिज का हैंडल, टीवी रिमोट आदि।
 
तो आइए जानते हैं कि कैसे करें घर की इन चीजों की सफाई-
 
घर में फ्रिज के हैंडल व टीवी रिमोट को साफ करने के लिए आप हल्के गर्म पानी में बैकिंग सोडा, नमक व सिरका मिला लें। इस घोल से आप टीवी के रिमोट व फ्रिज के हैंडल को साफ कर सकते हैं।
 
सांद्रता वाला ब्लीच में पानी मिलाएं। ध्यान रहे, इसका असर आपकी आंखों पर नहीं पड़ना चाहिए। इस घोल से सफाई करने से पहले अपने हाथों में ग्लव्स जरूर पहन लें। इसके बाद ही किसी भी चीज को साफ करें। घर में सबसे पहले उन स्थान को साफ करें, जहां अक्सर आपके हाथ जाते हैं, जैसे खिड़की-दरवाजों के हैंडल और कुंडी, फ्रिज का हैंडल, मेज-कुर्सी, नल, टीवी के रिमोट, मोबाइल, लैपटॉप, की बोर्ड, बच्चों के खिलौने, डस्टबिन आदि। इनकी दिन में 2 से 3 बार सफाई जरूर करें।
 
नल को साफ करने के लिए पानी में सिरका मिला लें और इस घोल से नल को साफ करें।
 
घर में आई हुईं चीजों को पहले अच्छी तरह साफ करें, इसके बाद ही उन चीजों का इस्तेमाल करें।
 
यदि कहीं बाहर से आप आ रहे हैं, तो अपने कपड़ों को चेंज करें इन्हें हल्के गर्म पानी में डिटॉल डालकर अच्छी तरह से साफ करें।
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख