Daily Horoscope
✕

सीएफएल बल्ब का खतरा, जानकर होश उड़ जाएंगे

Written By WD
Updated: बुधवार, 11 मई 2016 (15:19 IST)
अगर आप भी बिजली की खपत कम करने के लिए सीएफएल बल्ब का प्रयोग कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए। सीएफएल के जिन गंभीर खतरों को हम बताने जा रहे हैं, उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। जी हां, भले ही यह बल्ब बिजली बचाने के लिए फायदेमंद हो लेकिन इसमें मौजूद पारा आपकी सोच से भी कई गुना अधिक हानिकारक साबित हो सकता है।
सीएफएल बल्ब के अंदर मौजूद पारे की जरा सी मात्रा भी आपके शरीर में पहुंचने पर, आपको आईसीयू में पहुंचा सकती है। इतना ही नहीं पारे के प्रभाव से किसी व्यक्ति की मौत भी हो सकती है। इससे बचने के लिए आपको सीएफएल के इस्तेमाल में कुछ जरूरी सावधानियां रखना बेहद जरूरी है। खास तौर से सीएफएल के टूट जाने पर इन बातों का रखें विशेष ध्यान - 

1 सीएफएल के टूट जाने पर उससे दूर हो जाएं और तुरंत कमरे से बाहर निकल जाएं। बाहर निकलते वक्त कमरे का पंखा, कूलर या एसी बंद कर दें ताकि पारा व उसका प्रभाव न फैलने पाए।
 
2 पंद्रह से 20 मिनट इंतजार करें उसके बाद कमरे में बिखरे कांच के टुकड़ों को साफ करें। सफाई करते समय अपने मुंह पर कपड़ा बांध लें और हाथ में दस्तानें जरूर पहनें।

3 कांच के टुकड़ों को गलती से भी हाथ न लगाएं। इन टुकड़ों को समेटने के लिए झाड़ू का इस्जतेमाल बिल्कुल न करें। ऐसा करने पर पारा फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
 
4 सफाई के बाद बचे हुए कांच के बारीक कणों को टेप की सहायता से चिपकाकर साफ करें और कचरा फेंकने के बाद एंटीसेप्ट‍िक साबुन से हाथों को धोएं। पूरी जगह पर बाद में पोंछा जरूर लगाएं। 
 
 
5 सीएफएल को बदलते समय भी हमेशा सावधानी रखें। जब भी बल्ब को बदलना हो, कुछ देर रुक कर उसे ठंडा होने दें उसके बाद ही बदलें। तुरंत बदलना आपके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

'रसगुल्लों पर चर्चा'

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

अगला लेख