Hanuman Chalisa
✕

ऐसे बनाएं चटखारेदार आम-चने का अचार, पढ़ें सरल विधि...

Updated: गुरुवार, 12 मई 2016 (12:53 IST)
* काबुली चना विद कैरी का चटपटा अचार
 

 

 
 
सामग्री : 
 
1 किलो कच्चा आम (कैरी), 100 ग्राम काबुली चने, 25-25 ग्राम सौंफ एवं मैथी, लाल मिर्च स्वादानुसार, 50 ग्राम राई की दाल, हल्दी आधा चम्मच, एक चम्मच कलौंजी, 2 चुटकी हींग पिसी हुई, 250 ग्राम सरसों या मीठा तेल, नमक आवश्यकतानुसार। 
 
विधि : 
 
* अचार बनाने से एक दिन पहले काबुली चने को पानी में भिगो दीजिए। 

* अब चने को कुकर में एक सीटी लेकर हल्का-सा उबाल लें तथा कुकर ठंडा होने पर चने को पानी से निकाल कर सूती कपड़े पर फैलाकर उनका पानी सुखा लीजिए।  



* कैरी को धोकर छिलकेसहित कद्दूकस कर लीजिए। 

अथवा 

* कैरी को अपनी मनपसंद साइज के अनुसार काट लीजिए। 

* एक बर्तन में तेल गरम करके ठंडा होने के लिए रख दीजिए। 

* सभी मसालों को तवा या कड़ाही में धीमी आंच पर हलका-सा भून लीजिए। 
 

* अब एक थाली में कद्दूकस आम तथा ‍काबुली चना लेकर पिसा हुआ मसाला डालें और खूब अच्छी तरह मिला दीजिए। 

* अब तैयार अचार को कांच की बरनी में भरकर ऊपर से गरम किया हुआ तेल डालिए और उसे धूप में रख दीजिए। 

* एक सप्ताह के भीतर ही आपका अचार पूरी तरह तैयार हो जाएगा। अब इस अचार को चटखारे लेकर खाइए और दूसरों को खिलाइएं।


Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

अगला लेख