dharma sangrah
✕

कटहल के बाद पपीता और दूध का सेवन करना क्यों मना है?

Updated: मंगलवार, 31 मई 2022 (17:14 IST)
कटहल की सब्जी कई लोगों को बहुत पसंद होती है और वे हफ्ते में इसका एक बार तो सेवन कर ही लेते हैं।​ आमतौर पर हम सभी ने कटहल के फायदे ही सुने हैं जैसे कटहल में पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी ,विटामिन ए पाया जाता है।​ कटहल ह्रदय से जुड़ी परेशानियां कम करता है।​ इसके सेवन से ब्लड प्रेशर लो रहता है।​ कटहल इम्यून सिस्टम और हड्डियों को मजबूत करता है। 
 
वहीं कटहल के सेवन से कई समस्याएं भी हैं। कटहल के बाद पपीता और दूध का सेवन करना मना है यदि हम ऐसा करते हैं तो हमें रोगों का सामना करना पड़ सकता है।
 
क्यों मना है कटहल के बाद पपीता और दूध का सेवन-
 
 पपीता और कटहल के सेवन से होने वाली समस्या-
कटहल की सब्जी खाने के बाद कभी भी पपीता न खाएं। यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो सकता है। पपीता और कटहल में अलग तरीके के गुण शामिल हैं। इनका सही तरह सेवन करना ही सही है। यदि पपीता और कटहल एक साथ खा लिया जाए तो शरीर में सूजन की समस्या पैदा हो सकती है।
 
कटहल और दूध के सेवन से होने वाली समस्या-
दूध और कटहल के रिएक्शन से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। दूध के सेवन के बाद हमें कटहल की सब्जी या इससे बनी कोई चीज नहीं खानी चाहिए। कटहल और दूध के साथ सेवन से स्किन डिजीज हो सकती है जिसमें दाद, खाज, खुजली, सफ़ेद दाग जैसी समस्या का खतरा है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख