suvichar
✕

Health Care : बॉडी की Inner Dryness कैसे दूर करें, जानिए 10 टिप्स

Updated: गुरुवार, 14 मई 2020 (18:07 IST)
त्वचा की देखभाल के लिए हम क्या कुछ नहीं करते? खासकर जब हम बात करें ड्राई स्कीन की तो इसके लिए त्वचा की ऊपरी देखभाल के साथ-साथ हमें हमारी डाइट में बदलाव कर इसे अंदर से भी हाइड्रेट रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी बॉडी की inner dryness को दूर करना चाहते हैं, तो इन चीजों का सेवन करना शुरू कर दीजिए।
 
ड्राई स्किन के साथ-साथ अन्य समस्याओं से भी एलोवेरा जूस निजात दिलाता है। एलोवेरा में एंटी ऑक्सीडेंट व एंटी बैक्टीरयल गुण होते हैं, साथ ही इसमें विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन बी पाया जाता है, जो त्वचा को अंदर से सॉफ्टनेस देने में मदद करता है।
 
एक कप शुद्ध एवोकाडो में विटामिन सी, विटामिन ई व विटामिन ए पाया जाता है, जो त्वचा की कोशिकाओं को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
 
विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, कैल्शियम व प्रोटीन अंडे में पाया जाता है। इसके सेवन से आपको रूखी और पपड़ी जैसी त्वचा से आराम मिलेगा।
 
दही में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जिनको खाने से शरीर को फायदा होता है। दही में कैल्शियम, प्रोटीन व विटामिन पाया जाता है। इसका नियमित सेवन त्वचा को कोमल बनाए रखने में मदद करता है।
 
दिनभर में 8 से 10 गिलास पानी पीने से भी रूखेपन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। यदि आप नियमित रूप से 8 से 10 गिलास पानी पीते हैं, तो रूखापन गायब हो जाएगा, साथ ही त्वचा ग्लो भी करेगी।
 
यह शरीर में ठंडक बनाए रखकर गर्मी के दुष्प्रभाव से तो बचाता ही है, साथ ही पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके नियमित सेवन से शरीर से ड्राईनेस खत्म हो जाती है।
 
हरी सब्जियों का सेवन भी आपको रूखेपन से निजात दिला सकता है। ब्रोकोली, पत्तागोभी और फूलगोभी में विटामिन ए, विटामिन बी व विटामिन सी पाया जाता है। साथ ही फाइबर भी अच्छी मात्रा में मौजूद होता है, जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है।
 
नट्स को अपनी डाइट में शामिल करें, जैसे बादाम, अखरोट, पिस्ता और काजू, जो आपकी स्कीन के लिए बेहद फायदेमंद है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं।
 
खीरे का सेवन करने से भी शरीर की ड्राईनेस कम होती है। खीरे में पानी की अतिरिक्त मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखती है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख