suvichar
✕

बर्ड फ्लू से रहें सावधान, इन बातों का रखें ख्याल

Updated: शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (14:19 IST)
कोरोना के बीच अब बर्ड फ्लू का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। बर्ड फ्लू एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस (H5N1)के कारण होता है। ये एक वायरल इंफेक्शन है। यह संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने वाले पक्षियों, जानवरों और इंसानों में फैलता है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी बातें
 
एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस है, जो इंसानों को संक्रमित करता है। बर्ड फ्लू प्रवासी जलीय पक्षियों खासतौर से जंगली बतख से प्राकृतिक रूप से फैलता है। 
 
यदि कोई संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आए तो वे आसानी से संक्रमित हो जाते हैं। इस वायरस का खतरा सबसे ज्यादा मुर्गीपालन से जुड़े लोगों को होता है। इसके अलावा संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने पर या अधपका मुर्गा या अंडा खाने वाले लोगों को अपनी चपेट में ले सकता है।
 
जानते हैं लक्षण- बर्ड फ्लू होने पर कफ, बुखार, सांस लेने में परेशानी, मांसपेशियों में दर्द, पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना आवश्यक है।
 
सावधानियां- बचाव के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है साफ-सफाई का ख्याल रखें। हाथों को साफ रखें, हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहे। अगर घर से बाहर है, तो सैनिटाइजर से अपने हाथों को सैनिटाइज करें।
 
संक्रमित पोल्ट्री फार्म में जाने और वहां काम कर रहे लोगों से दूरी बनाकर रखें। उनके संपर्क में आने से बचें। ऐसे लोग जो पोल्ट्री फार्म में काम  करते है, उन्हें डिस्पोजेबल ग्लव्स पहनना चाहिए साथ ही इस्तेमाल के बाद इसे नष्ट कर देना चाहिए। जूतों को डिसइनफेक्ट करते रहें. छींकने या खांसने से पहले मुंह को अच्छे से कवर करें।
 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख