sundarkand

Herbal Tea for Winter: सर्दियों में ये 5 चाय आपके शरीर को रखें गर्म

Updated: शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (13:35 IST)
Best Herbal Tea for Winter : सर्दियों में चाय की चुस्की लेना का मज़ा ही कुछ और है। ठंडे मौसम में गरमा गर्म चाय आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। भारत में चाय के लिए अलग प्रेम है क्योंकि यहां मेहमान के स्वागत से लेकर स्ट्रेस को कम करने के लिए चाय का इस्तेमाल किया जाता है।

आमतोर पर सर्दियों में नॉर्मल दूध वाली चाय पी जाती है जिसमें आप अदरक या इलायची डाल देते हैं। लेकिन आप इस सर्दियों में कुछ अलग तरह की चाय का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चाय की मदद से आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं और आपकी इम्युनिटी भी बेहतर होगी। चलिए जानते हैं इन best herbal tea के बारे में...
 
1. गुड़ वाली चाय : सर्दियों में गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। गुड़ वाली चाय आपकी हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। शक्कर की जगह आप चाय में गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं। गुड़ की तासीर गर्म होती है जो आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। 
 
2. मसाला चाय : सर्दियों में गरमा गर्म मसाला चाय पीने का भी मज़ा कुछ और ही है। मसाला चाय में आप दालचीनी, काली मिर्च, अदरक, तुलसी, लॉन्ग जैसे अन्य मसालों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बाज़ार से भी मसाला चाय खरीद सकते हैं। मसाला चाय आपकी इम्युनिटी को बेहतर करती है और सर्दी जुकाम के लिए बहुत लाभकारी भी है। 
3. दालचीनी और तुलसी चाय : दालचीनी और तुलसी का सेवन सर्दियों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह आपके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं और इन्फेक्शन से बचाते हैं। इस चाय को बनाने के लिए आप 1 दालचीनी और 5-6 तुलसी की पत्ती ले सकते हैं। आप 2 ग्लास पानी लें और इसमें दालचीनी व तुलसी मिला दें। इसके बाद इसे अच्छे से उबालें, जब तक पानी आधा न हो जाए। आप दूध वाली चाय में भी इसको मिला सकते हैं। 
 
4. अश्वगंधा चाय : अश्वगंधा की जड़ सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यह आपकी इम्युनिटी को बेहतर करने के साथ स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है। आप दूध वाली चाय में अश्वगंधा मिला सकते हैं। साथ ही आप 2 ग्लास पानी में 3-4 इंच अश्वगंधा का टुकड़ा डाल सकते हैं। इसे तब तक उबालें जब तक पानी 1 ग्लास न हो जाए। इसे छानकर इसका सेवन करें। 
 
5. मुलेठी चाय : सर्दियों के मौसम में मुलेठी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप अपनी सेहत को बेहतर करने के लिए मुलेठी की चाय पी सकते हैं। आप साधारण दूध वाली चाय में भी मुलेठी डाल सकते हैं। इसके साथ ही आप पानी में उबालकर भी मुलेठी की चाय पी सकते हैं। अपने शरीर को गर्म रखने के लिए आप मुलेठी की चाय पी सकते हैं। 
ALSO READ: बच्चों की खांसी को कम करने के लिए इन 5 घरेलू नुस्खों को आजमाएं

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

अगला लेख