dharma sangrah
✕

चाय पीने के शौकीन हैं, तो इन 8 फायदों को जरुर जानें ...

Written By WD
Updated: मंगलवार, 22 नवंबर 2016 (12:28 IST)
देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में चाय पीने के शौकीनों की कोई कमी नहीं है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जो चाय को स्वास्थ्य के लिए बुरा मानकर इससे परहेज करते हैं। तो जनाब आपके लिए हम बता रहे हैं, चाय से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जिन्हें पढ़ने के बाद शायद आप भी चाय पीना जरूर पसंद करेंगे - 

आम तौर पर घर में बनने वाली चाय में से यदि दूध और शक्कर को हटा दिया जाए, तो यह चाय आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है।

1 चाय की पत्त‍ियों में पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट और फाइटोकेमिकल्स आपके प्रतिरोधी तंत्र को मजबूत करता है। और अगर इसमें अदरक भी हो, तो यह बेहतरीन स्वाद देने के साथ सर्दी जुकाम से भी रक्षा करती है।
 
2 मसाला चाय पीना महिलाओं के लिए विशेष रुप से फायदेमंद है। इसमें मौजूद बदरक और दालचीनी, हार्मोन्स के संतुलन को बना रखने के साथ-साथ माहवारी के दर्द से भी निजात दिलाने में सहायक है।

3  बगैर दूध और शक्कर की चाय को आम तौर पर काली चाय कहा जाता है, जो हृदय और पेट के लिए लाभदायक होती है। यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी को भी काफी हद तक दूर कर देती है।

4  ग्रीन-टी के रूप चाय, तनाव कम करने से लेकर वजन कम करने में भी प्रभावकारी है। यही नहीं ग्रीन-टी, कैंसर से लड़ने में आपकी मदद करती है,और बढ़ती उम्र के असर को कम करने में भी सहायक होती है।
5  एक शोध के अनुसार चाय पीने वाली महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और गर्भ कैंसर अपेक्षाकृत कम होता है, और चाय पीने के बाद उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि होती है।

6  इसके अलावा लेमन-टी के रूप में चाय का सेवन आपके शरीर से हानिकारक तत्वों को खत्म करता है, और ताजगी बनाए रखता है। नींबू में पाए जाने वाले विटामिन -सी का लाभ भी आपके शरीर को मिलता है।

7 शोध में यह बात सामने आई है, कि कॉफी के मुकाबले चाय अधिक फायदेमंद होती है, क्योंकि इसे छानकर पिया जाता है, जिससे यह कम नुकसानदायक होती है। जबकि कॉफी को बगैर छाने पिया लेने से उसमें मौजूद कैफीन हमारे स्वास्थ्य को सीधे तौर पर प्रभावित करता है।

8  वहीं एक कप चाय में, एक कप कॉफी के मुकाबले लगभग आधी मात्रा में कैफीन होता है। एक कप कॉफी में कैफीन की मात्रा 100 मिलीग्राम होती है, जबकि 1 कप चाय में 50 मिलीग्राम ही पाई जाती है। इसीलिए एक कप कॉफी के मुकाबले एक कप चाय ज्यादा बेहतर विकल्प है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख