dharma sangrah
✕

Benefits Of Steam : जानिए भाप लेने का क्या है सही तरीका?

Updated: गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (09:01 IST)
सर्दी-जुकाम हो या फिर त्वचा की देखभाल, भाप लेना एक बेहतरीन कारगर प्रक्रिया है। बगैर किसी साइड इफेक्ट के कई स्वास्थ्य और सेहत के फायदे पाने के लिए यह आपको जरूर पता होना चाहिए। आइए इस लेख में जानते हैं भाप लेने से क्या फायदे होते हैं और भाप लेने का सही तरीका क्या होता है?
 
अगर आप अपनी त्वचा के लिए भाप ले रहे हैं तो इस तरह से लें भाप।
 
सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म कर लें। चेहरे को अच्छी तरह से साफ कर लें। इसके बाद मेज पर गर्म पानी के बर्तन को अच्छी तरह से सुरक्षित रख लें। अब टॉवेल लें और इसे अच्छी तरह से पूरे चेहरे को ढंक लें। अब चेहरे पर स्टीम लेने के लिए अपने चेहरे को गर्म पानी के बर्तन से कुछ दूरी पर रखें। ध्यान रखें, आपको चेहरे को बहुत पास नहीं ले जाना है।
 
सर्दी-जुकाम के लिए कैसे लें भाप?
 
एक बर्तन में गर्म पानी कर लें। इसमें विक्स मिला लें। अपने पूरे बालों को बांध लें। अब गर्म पानी के बर्तन के ऊपर अपने चेहरे को थोड़ी दूरी पर रखें। सिर को टॉवेल से अच्छी तरह से ढंक लें और अच्छी तरह से स्टीम लें।
 
भाप लेने के फायदे-
 
1. सर्दी-जुकाम और कफ होने की स्थ‍िति में भाप लेना सबसे रामबाण उपाय है। भाप लेने से न केवल आपकी सर्दी ठीक होगी बल्कि गले में जमा हुआ कफ भी आसानी से निकल सकेगा और आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
 
2. त्वचा की गंदगी को हटाकर अंदर तक त्वचा की सफाई करने और त्वचा को प्राकृतिक चमक प्रदान करने के लिए भाप लेना एक बेहतरीन तरीका है। बगैर किसी मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल किए यह तरीका आपकी स्किन को ग्लोइंग बना सकता है।
 
3. अस्थमा जैसी स्वास्थ्य समस्याओं में भी भाप लेना काफी फायदेमंद साबित होता है। डॉक्टर्स ऐसी परिस्थिति में भाप लेने की सलाह देते हैं ताकि मरीज को राहत की सांस मिल सके।
 
4. चेहरे की मृत त्वचा को हटाने एवं झुर्रियों को कम करने के लिए भी भाप लेना एक बढ़िया उपाय है। यह आपकी त्वचा को ताजगी देता है जिससे आप तरोताजा नजर आते हैं। त्वचा की नमी भी बरकरार रहती है।
 
5. अगर चेहरे पर मुंहासे हैं, तो बिना देर किए चेहरे को भाप दीजिए। इससे रोम छिद्रों में जमी गंदगी और सीबम आसानी से निकल पाएगा और आपकी त्वचा साफ हो पाएगी।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

विश्व शाकाहारी दिवस आज : क्यों मनाया जाता है यह खास दिन? जानें इसका इतिहास और महत्व

आज दुनियाभर में मनाया जा रहा है वृद्ध दिवस? जानिए इसका इतिहास और उद्देश्‍य

Blood Donation Day : देश में आज मनाया जा रहा है रक्तदान दिवस? क्‍या है इसका उद्देश्‍य? रक्‍तदाता को होते हैं ये फायदे

क्या बताऊं तुम्हें

विश्व हृदय दिवस 2026: दिल के संकेतों को अनदेखा न करें- डॉ. वत्सल कयाल

अगला लेख