Hanuman Chalisa
✕

रसीले संतरा के 11 कमाल के फायदे हैं, गर्मियों में अवसर ना चूकें

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (11:57 IST)
खट्टा-मीठा, रसीला और सुंदर चटख रंग वाला संतरा देखकर ही ताजगी आ जाती है। नाश्ते के साथ या स्नैक के रुप में संतरे का काफी उपयोग किया जाता है। यह एक ऐसा फल है जो दुनियाभर में बहुत ही लोकप्रिय है। यह लोकप्रियता इस सुंदर सिट्रस फ्रूट को ऐसे ही नहीं मिल गई। संतरे की हर चीर कई पोषक तत्वों और गुणों से भरपूर होती है। 
 
- संतरे में विभिन्न पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में होते हैं। इसकी बड़ी खूबी यह है कि इसमें कैलोरीज काफी कम होती है। 
 
- किसी भी प्रकार का सैच्यूरेटेड फैट या कोलेस्ट्रॉल संतरे में नहीं होता है। इसके विपरीत इसे खाने से डायटरी फायबर मिलता है जो इन हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर करने में सहायक होता है। 

- संतरा डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए टॉनिक की तरह काम करता है।
 
- संतरे में सबसे अधिक मात्रा होती है विटामिन सी की। यह एक सिट्रस फ्रूट है और इस प्रकार के फ्रूट्स विटामिन सी की अच्छे स्त्रोत होते हैं। 
 
- संतरा नेचरल एंटीऑक्सीडेंट होता है और इम्यूनिटी बढ़ाता है। 
 
- खून साफ करने के साथ ही यह स्टेमिना बढ़ाने में भी मददगार होता है। 

- आंखों के लिए लाभकारी विटामिन ए इसमें अच्छी मात्रा में मिलता है। 
 
- यह विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का स्त्रोत भी है जो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है। 
 
- विटामिन के अलावा संतरे से पोटेशियम और केल्शियम जैसे मिनरल्स भी मिलते हैं। 
 
- यह हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर रेगुलेट करता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
 
- संतरे में एन्टी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज़ होती है और यह हमारे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेन्स को बनाए रखने में मदद करता है। 

ऐसे ले सकते हैं :   
 
वैसे तो किसी भी फल को प्राकृतिक रुप में खाना ही सर्वश्रेष्ठ होता है लेकिन इसके अलावा भी कुछ तरीकों से इसे ले सकते हैं।
 
ऑरेंज ज्यूस : संतरे को सबसे ज़्यादा ज्यूस के रुप में लिए जाता है। एक ग्लास संतरे का रस यदि नियमित रुप से लिया जाए तो यह हेल्थ के ऑल राउंड ऑटोमेटिक प्रोटेक्टर की तरह काम करता है। इसके शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म दोनो ही तरह के फायदे होते हैं। बीमारियों से बचाने के अलावा यह उन्हें दूर करने में भी मददगार होता है।

ALSO READ: संतरे का छिल्का बढ़ाएगा खूबसूरती, जानें 5 टिप्स

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख